भारत साउथ अफ्रीका में अभी तक कुछ भी ख़ास नही कर पाया है. टीम के बल्लेबाज़ अभी तक इस दौरे पर बुरी तरह से फ्लॉप रहे है. वही कोहली के इस सीरीज में रहाणे को मौका न देने पर आग में घी का काम किया है. टीम के आलोचक उनकी जमकर आलोचना कर रहे है.ऐसे में तीसरे टेस्ट मैच से पहले मीडिया से बात करते हुए रवि शास्त्री ने बताया कि क्यों अभी तक रोहित को टीम में शामिल किया जा रहा था.
हमारा फैसला सही है

उन्होंने अपने फैसले को लेकर बोलते हुए कहा कि अगर अजिंक्य पहले टेस्ट में खेलता और अच्छा प्रदर्शन नहीं करता तो आप यही सवाल करते कि रोहित को क्यों नहीं उतारा गया। रोहित खेला और अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाया और इसलिए आप मुझसे पूछ रहे हो कि अजिंक्य को क्यों नहीं खिलाया गया।’’
वापसी कर सकते है रहाणे

रहाणे की टीम में वापसी को लेकर बोलते हुए उन्होंने कहा कि विदेशों में आप मौजूदा फार्म और हालात को तवज्जो देते हैं। आप देखते हैं कि कौन सा खिलाड़ी खास तरह की परिस्थितियों में जल्दी तालमेल बिठा सकता है। आपके पास विकल्प हैं। ऐसे में टीम मैनेजमेंट ने सर्वश्रेष्ठ विकल्पों पर चर्चा करती है. लेकिन अगर कल और आज के अभ्यास सत्र को संकेत माना जाए तो रहाणे के तीसरे टेस्ट के लिये अंतिम एकादश में लौटने की संभावना है।
वही टीम में बदलाव को लेकर बोलते हुए उन्होंने कहा कि ‘विदेशों में टीम में बदलाव करना आसान होता है। भारत में आपको बदलाव की जरूरत नहीं पड़ती है क्योंकि आप परिस्थितियों को जानते हो।’’
