in

रवि शास्त्री ने किया बड़ा खुलासा, किस वजह से नही दे रहे थे कि अजिंक्य रहाणे को मौका

साउथ अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज में भारत को 2-1 से हार का सामना करना पड़ा था. इस सीरीज में हार के बाद विराट कोहली की टीम के चयन को लेकर काफी ज्यादा आलोचना की जा रही है. ऐसे में कोच रवि शास्त्री ने इस मुद्दे पर बात करते हुए बताया कि किस वजह से रहाणे को टीम से बाहर कर दिया गया था.

इस वजह से रोहित को मौका मिल रहा था 

रहाणे के स्थान पर रोहित शर्मा को मौके देने पर शास्त्री ने टाइम्स ऑफ इंडिया को दिए बयान में कहा – ‘टीम मैनेजमेंट को इस बात पर कोई दुविधा नहीं थी कि रोहित फॉर्म में थे और रहाणे मैदान ही नहीं बल्कि नेट्स पर भी जूझ रहे थे।’

उन्होंने आगे कहा कि ‘रोहित शर्मा ने श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज के दौरान 200 से ज्यादा की औसत से बल्लेबाजी की थी। ऐसे में टीम उन्हें क्या जवाब देती? आपके रन मायने नहीं रखते, क्योंकि सब ऐसे ही चलता है… हम रहाणे की क्षमता को जानते हैं लेकिन साल 2017 में उनका बल्लेबाजी औसत 30 के करीब था।’

Written by Deepak Chauhan

Deepak Chauhan is a journalist who expertise is writing digital News on Sports & Political , inspirational stories , having 5+ Year experience as a News Article writer,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

जल्द ही आ सकता है श्रीसंत के भविष्य को लेकर बड़ा फैसला, कोर्ट में कर दी है याचिका

भगवान भी हुए भारतीय टीम की इस जोडी की दीवाने, सोशल मीडिया पर कुछ इस तरह से की तारीफ