फ्रीडम सीरीज में साउथ अफ्रीका की टीम ने 2-0 की अजेय बढ़त हासिल कर ली है. ऐसे में टीम इंडिया की काफी ज्यादा आलोचना की जा रही है. वही तीसरे टेस्ट मैच से पहले रवि शास्त्री मीडिया के सामने आए. इस दौरान उन्होंने बताया कि किस वजह से टीम का प्रदर्शन अभी तक कुछ खास नही रहा है.
हम अगर जल्दी आते तो बेहतर प्रदर्शन करते

मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि मैं कहना चाहूंगा कि यहां अभ्यास के लिए 10 दिन और मिलते तो काफी बदलाव होता। हम कोई बहाना नहीं बनाना चाहते, हम जिस पिच पर खेले वह दोनों टीमों के लिए थी और मैं उस बात पर ध्यान देना चाहूंगा की दोनों टेस्ट में हमने 20 विकेट लिए। जिससे हमें दोनों मैचों में जीतने का मौका मिला। अगर हमारा बल्लेबाजी क्रम चलता है तो तीसरा मैच भी अच्छा होगा।’’

उन्होंने आगे बोलते हुए कहा कि एक विचार था कि टेस्ट स्पेशलिस्ट खिलाड़ियों को पहले भेजा जाए लेकिन फिर टीम एक साथ नहीं होगी। ऐसे विचारों को पीछे रखकर मैं कहना चाहूंगा की आगे से किसी दौरे पर टीम को दो सप्ताह पहले भेजा जाए। बदकिस्मती से इस बार कार्यक्रम ऐसा था कि श्रीलंका के खिलाफ हमारे मैच थे लेकिन मैं आश्वस्त हूं कि आगे से टीम का कार्यक्रम तय करते समय इन बातों का ख्याल रखा जायेगा। इसमें कोई शक नहीं है कि आपको दौरे पर दो सप्ताह पहले पहुंचना चाहिए।’’
