आईपीएल को हमेशा से ही अंजान प्रतिभाओं को सामने लाने के लिए जाना जाता है. आईपीएल की वजह से कई युवा प्रतिभाएं सबके सामने आई है. ऐसे में हाल में ही दिए एक इंटरव्यू भारत्त के महान बल्लेबाज़ वीरेंद्र सहवाग ने आईपीएल को लेकर बात की और कहा कि आईपीएल की वजह से ही कई युवा खिलाड़ी सामने आए है.
आईपीएल प्रतिभा को ला रहा है बाहर

सहवाग ने इस मुद्दे पर बोलते हुए कहा कि, ‘‘मुझे लगता है कि आईपीएल ने भारतीय क्रिकेट को यही किया है कि इसने अनजान खिलाड़ियों को भारतीय क्रिकेट टीम में पहुंचाया। अगर वे अपनी प्रथम श्रेणी टीम के लिए खेलते तो उन्हें भारतीय टीम तक पहुंचने और इसमें खेलने में कम से कम पांच से छह वर्ष लगते लेकिन आईपीएल के जरिये जिन खिलाड़ियों में प्रतिभा है और जिन्होंने महज एक सत्र में अच्छा किया और अगले साल वे टीम इंडिया का हिस्सा बन गये। आईपीएल ने यह भूमिका अदा की।’’

वही आगे बोलते हुए उन्होंने कहा कि ‘‘रविंद्र जडेजा इनमें से एक है और ऐसा ही यूसुफ पठान के साथ है। हाल में दीपक हुड्डा, तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज और बासिल थम्पी – इन्हें आईपीएल में प्रदर्शन के कारण भारतीय टीम में चुना गया। ’’
