क्रिकेट के मैदान में कोई भी मैच रोमांचक तभी होता है जब बल्ले और गेंद के बीच बहुत ही अच्छी जंग देखने को मिले. यदि इन दोनों में से एक भी पक्ष कमजोर नजर आता है तो मैं इतना रोमांचक नहीं हो पाते जितना कि हम अपेक्षा करते हैं। यदि आईपीएल की बात की जाए तो आईपीएल के लगभग हर एक मैच में हमें गेंद और बल्ले के बीच एक शानदार जंग देखने को मिलती है, जहां एक तरफ विशेष गेंदबाज अपनी गेंदों से बल्लेबाजों को तंग करते हैं।
वही बल्लेबाज भी धैर्य का परिचय देते हुए उन्हें अच्छे तरीके से खेलते हैं और अच्छा स्कोर करते हैं। आईपीएल में ऐसे ही कई धुरंधर बल्लेबाज हुए हैं, जिन्होंने सभी चुनौतियों का सामना करते हुए जोरदार बल्लेबाजी की है और अपने बल्लेबाजी के दम पर टीम को विजई बनाया है ।यह बल्लेबाज ऐसे बल्लेबाज है जिनका ना सिर्फ आईपीएल में बल्कि विश्व क्रिकेट में भी बहुत ही अच्छा खासा नाम है इन्हीं बल्लेबाजों में से कुछ बल्लेबाज इस प्रकार हैं।
सुरेश रैना
सुरेश रैना आईपीएल के अब तक के सबसे सफल बल्लेबाज हैं। इन्होंने आईपीएल के 172 मैचों में 4985 रन बनाए हैं। इतने स्कोर के साथ की आईपीएल के टॉप स्कोरर हैं। रैना दुनिया के एकमात्र ऐसे बल्लेबाज हैं जिन्होंने आईपीएल में लगातार 400 से ऊपर रन बनाए हैं चेन्नई सुपर किंग की जीत में रहना का हमेशा ही बहुत ही महत्वपूर्ण योगदान रहा है।

विराट कोहली
विराट कोहली के नाम आईपीएल में 4948 रन है।विराट कोहली दुनिया के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजों में से एक हैं। इन्होंने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए जोरदार बल्लेबाज की है। विराट के नाम आईपीएल के चार शतक हैं सबसे रोचक बात यह है कि यह चारों शतक विराट में एक ही सीजन में खेलते हुए बनाए हैं।

रोहित शर्मा
रोहित शर्मा के नाम आईपीएल के 4493 रन है। इसके साथ है आईपीएल में तीसरे टॉप रन स्कोरर है।रोहित शर्मा मुंबई के प्रमुख बल्लेबाजों में से एक है इसके साथ ही टीम की कप्तानी भी संभालते हैं।

गौतम गंभीर
गौतम गंभीर के नाम आईपीएल में 4217 रन है। गंभीर नहीं लंबे वक्त तक कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान का जिम्मा भी संभाला है। इसके पहले वह दिल्ली डेयरडेविल्स के ओपनर के तौर पर खेलते थे। गंभीर एक उम्दा क्लास के बल्लेबाज हैं, जिन्होंने हम भारत की तरफ से खेलते हुए भी कई लाजवाब पारियां खेली खेली हैं। यद्यपि गंभीर ने आज आईपीएल और क्रिकेट के सारे फॉर्मेट से संन्यास ले लिया है। लेकिन आज रन बनाने के मामले में चौथे नंबर पर आते हैं।

रोबिन उथप्पा
4129 रन के साथ रोबिन उथप्पा आईपीएल में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में पांचवें नंबर पर आते हैं। रॉबिन उथप्पा के बारे में बस यही कहा जा सकता है कि यह एक बहुत ही उपयोगी खिलाड़ी हैं, जो कई नंबरों पर बल्लेबाजी कर सकते हैं। इन्होंने कई अलग-अलग फ्रेंचाइजी इसके लिए मैच खेले हैंइसके अलावा उनकी एक खास बात यह है कि यह विकेट कीपिंग भी कर सकते हैं। इन्होंने कई अलग-अलग फ्रेंचाइजी के लिए विकेट कीपिंग भी की है।

शिखर धवन
शिखर धवन के नाम आईपीएल में 4058 रन है इसके साथ ही आईपीएल में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में छठे नंबर पर आते हैं। शिखर धवन ने सनराइजर्स हैदराबाद की तरफ से खेलते हुए कई महत्वपूर्ण पारियां खेली हैं। सनराइजर्स हैदराबाद की जीत में शिखर धवन का बहुत ही अहम योगदान रहा है । आईपीएल 2019 के लिए दिल्ली कैपिटल्स ने उन्हें अपनी टीम में शामिल किया है। यहां पर अब वह एक ओपनर बल्लेबाज के रूप में टीम के लिए योगदान देंगे।

महेंद्र सिंह धोनी
4016 रनों के साथ और महेंद्र सिंह धोनी भी आईपीएल में रन बनाने के मामले में टॉप टेन बल्लेबाजों में आते हैं। महेंद्र सिंह धोनी 2008 से ही चेन्नई सुपर किंग का हिस्सा रहे हैं और इन्होंने कप्तानी संभाल रखी है। कप्तान के तौर पर महेंद्र सिंह धोनी का रिकॉर्ड बहुत ही शानदार है। इन्होंने अपनी टीम को 3 बार आईपीएल चैंपियन बनाया। इसके साथ ही चेन्नई एकमात्र ऐसी टीम है जो हर बार प्लेऑफ तक पहुंचने में कामयाब रही है।
SPORTS DESK PLAYONINDIA

