in ,

कैसी होती है IPL चीयर लीडर्स की भीतर की दुनियाँ।

आईपीएल में ग्लैमर का तड़का लगाने वाली चीयरलीडर्स के बारे में बहुत ही कम चर्चा होती है। कोई भी उनकी दुनिया के बारे में बहुत ही कम जानता है। इसके पीछे का सबसे प्रमुख कारण यह है कि कोई कभी भी चीयरलीडर्स की न तो प्रेस कॉन्फ्रेंस होती है ना किसी तरीके का उनका इंटरव्यू होता है। जबकि आईपीएल के हर पक्ष अपनी अपनी बात रखने के लिए प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हैं और उनसे जुड़ी हुई खबरें भी मीडिया में हमेशा सुर्खियों में छाई रहती हैं।

लेकिन यदि आईपीएल की चीयर लीडर्स की बात की जाए तो यह भी उतनी ही महत्वपूर्ण है। जितने आईपीएल के दूसरे पक्ष महत्वपूर्ण है चीयरलीडर्स भी बहुत महत्वपूर्ण हैं। कई चीयरलीडर्स में अपना नाम ना बताने की शर्त पर अपनी जिंदगी के बहुत सारी राज मीडिया के सामने रखे हैं।खासकर आईपीएल से जुड़ी हुई बहुत सारी बातों को उन्होंने मीडिया के सामने रखा है जिसमें उनके आईपीएल से जुड़े हुए अनुभव शामिल हैं।

एक चीयर लीडर ने भारतीय लोगों के बारे में बात करते हुए कहा, “जब मैं मैदान पर लोगों के हुजूम के सामने होती हूं तो मैं लोगों पर ज्यादा ध्यान नहीं देती। मैदान पर ऐसे भी कई नामुराद लोग होते हैं जो मेरी तस्वीर खींचते हैं और मुझे देखकर अजीब-अजीब चेहरे बनाते हैं, लेकिन मैदान पर कुछ अच्छे लोग भी होते हैं जो हमें देखकर प्यारी सी मुस्कान बिखरते हैं और यही वे लोग होते हैं जिन पर हम पूरे खेल के दौरान ध्यान से देखते हैं। जब भी लोग गंदी नजरों से हमारी ओर देखते हैं तो मुझे उनसे नफरत हो जाती है।”

चीयर लीडर्स ने नस्लभेद पर भी खुल कर अपनी राय रखी और कहा कि ” इस खेल में और तो सब सही है लेकिन काले और गोरे का भेद-भाव इसमें बहुत ज्यादा है। क्योंकि हमारी टीम में 99 प्रतिशत तक श्वेत लड़कियां ही होती हैं।

भारतीय लोग सोचते हैं कि छोटे कपड़ों में श्वेत लड़कियां ही अच्छी लगती हैं और वह भारतीय लड़कियों को चीयरलीडर बनने का मौका नहीं देते”।
आईपीएल की चेयर लीडर्स ने खिलाड़ियों के बर्ताव के बारे में भी एक बयान देते हुए कहा था कि आईपीएल में जो खिलाड़ी बहुत ही सीधे-साधे और सच्चे दिखते हैं उनका असली रंग पार्टीज में देखने को मिलता है।

पार्टी में उनके द्वारा जो बर्ताव किया जाता है,उसको देख कर के वह पूरी तरीके से हैरान हो जाती हैं और सोचती हैं कि क्या यही खिलाड़ी है जिसकी  प्रतिष्ठा क्रिकेट के मैदान में इतनी ज्यादा है।


भारतीय दर्शकों के बारे में भी अपने विचार व्यक्त किए हैं। जिसमें उन्होंने भारत को एक बहुत अच्छा देश में बताया इसके साथ ही यह भी कहा कि शुरुआत में लोग उनके साथ छींटाकशी करते थे और तरह-तरह के बुरे बर्ताव करते थे। लेकिन वक्त के साथ भारतीय लोगों ने यह स्वीकार किया कि चीयरलीडर्स आईपीएल का हिस्सा है। क्योंकि इसके पहले उन्होंने किसी भी इस तरीके के अवसर को नहीं देखा था।

लेकिन वक्त के साथ वह इसके लिए तैयार हो गया और यह स्वीकार कर लिया कि चीयरलीडर्स भी इज्जत की हकदार है। उन्होंने रहने की व्यवस्था के बारे में भी कहा कि एक बार एक सर ने उन्हें बहुत ही कम दाम पर एक घटिया सा होटल दिला दिया था जहां पर चूहे की समस्या थी बिस्तर भी साफ-सुथरे नहीं थे। जिस पर उन्होंने फिर इसकी शिकायत की।

शिकायत करने के बाद उस मैनेजर ने  का अच्छा होटल दिलाया जिसके बाद उन्होंने यह निष्कर्ष निकाला कि आज फ्रेंचाइजी के द्वारा चीयरलीडर्स के रुकने का अच्छा इंतजाम किया जाता है पर ये मैनेजर बीच के पैसे खा करके उन्हें कम सुविधा वाले होटल दिलाते हैं।


Written by Deepak Chauhan

Deepak Chauhan is a journalist who expertise is writing digital News on Sports & Political , inspirational stories , having 5+ Year experience as a News Article writer,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

आईपीएल के टॉप बल्लेबाज

IPL के बेहतरीन ऑल राउंडर