वीनस विलियम्स मियामी ओपन टेनिस टूर्नामेंट के चौथे दौर में स्थान बना ली है, जहां उनका मुकाबला मौजूदा चैंपियन योहाना कोंटा से होगा। दुनिया की 8वीं रैंकिंग की खिलाड़ी वीनस ने नीदरलैंड की 29वीं रैंकिंग की किकी बर्टन्स को 5-7, 6-3, 7-5 से हराया। पहले सेट में वीनस ने 5-0 की बढ़त बना ली थी लेकिन इसके बाद उन्होंने तीन सेट प्वाइंट गंवाए. बर्टन्स ने लगातार सात गेम जीतकर यह सेट अपने नाम किया। दूसरा सेट भी उतार चढ़ाव वाला रहा लेकिन वीनस वापसी करने में सफल रहीं।
