ऑस्ट्रेलियाई टीम की तरफ से गेंद के साथ छेड़छाड़ करने से क्रिकेट जगत हैरान है। ऑस्ट्रेलियाई टीम के खिलाड़ी कैमरन बेनक्रॉफ्ट ने गेंद पर पीले टेप का उपयोग किया, जो कैमरे में कैद हो गया। मैच खत्म होने के बाद प्रेस कांफ्रेंस में कप्तान स्टीव स्मिथ ने स्वीकार किया कि गेंद के साथ छेड़छाड़ की जानकारी टीम के अन्य खिलाड़ियों को भी थी।
Don’t tell me this is happening for the first time,,,,is it ?????? We might have to dig out some old footage ? pic.twitter.com/wnk0Qvml3Q
— Waqar Younis (@waqyounis99) March 25, 2018
जिसके बाद क्रिकेट जगत में ऑस्ट्रेलिया टीम की चारों तरफ आलोचना हो रही है। स्मिथ को कप्तानी और डेविड वॉर्नर को उप-कप्तानी से हटा दिया गया। बेनक्रॉफ्ट पर मैच फीस का 75 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया और आईसीसी ने उन्हें 3 डिमेरिट अंक दिए हैं। स्मिथ पर एक मैच का बैन और मैच फीस का 100 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया।
इन सबके बाद पाकिस्तान के पूर्व कप्तान वकार यूनिस ने लोगों का आकर्षण अपनी तरफ खींचा। वकार ने एक ट्वीट किया, जिसके बाद वो फैंस के निशाने पर आ गए। यूजर्स ने वकार यूनिस को बॉल टेंपरिंग का वो किस्सा याद दिलाया, जिससे पूर्व तेज गेंदबाज भी शर्मसार हो गए होंगे।