बॉल टेंपरिंग में दोषी पाए गए ऑस्ट्रेलिया के स्टीव स्मिथ और डेविड वॉर्नर पर एक साल का प्रतिबंध लगा दिया, जिससे वे इस साल आईपीएल से बाहर हो गए. जबकि केमरन बेनक्रॉफ्ट पर नौ महीने का प्रतिबंध लगाया गया है. ये सभी खिलाड़ी अपने-अपने बैन की समय सीमा में इंटरनेशनल और डोमेस्टिक क्रिकेट से दूर रहेंगे.
ये तीनों खिलाड़ी बैन के कारण इस साल भारत के खिलाफ नवंबर-दिसंबर में होने वाली सीरीज से भी बाहर रहेंगे. टीम इंडिया 71 साल से ऑस्ट्रेलिया में कभी भी टेस्ट सीरीज जीतने में कामयाब नहीं रही है.ऐसे में भारत के पास ऑस्ट्रेलिया की धरती पर इतिहास रचने का मौका होगा.भारत के खिलाफ टेस्ट में बेहतरीन रिकॉर्ड रखने वाले स्टीव स्मिथ और डेविड वॉर्नर का बैन टीम इंडिया के लिए तोहफा साबित हो सकता है.