in ,

जब विराट कोहली के सबसे ख़ास खिलाड़ी ने उन्हें दे दिया धोखा, खुद कोहली भी रह गए थे हैरान

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेले गए चौथे वनडे मैच में मेजबान टीम ने भारतीय टीम को 5 विकेट से मात दे दी। इस जीत के साथ ही मौजूदा वनडे सीरीज में दक्षिण अफ्रीका ने अपनी जीत का खाता भी खोल लिया। लेकिन इस मैच के दौरान भारतीय कप्तान विराट कोहली काफी परेशान नजर आए और उनकी परेशानी का सबब कोई और नहीं बल्कि भारतीय खिलाड़ी ही थे।

टीम के सबसे ख़ास खिलाड़ी हुए फेल 

 

photo credita: bcci

वांडरर्स में खेले गए चौथे वनडे मैच में भारतीय कप्तान विराट कोहली की परेशानी का सबब खासतौर से कलाई के दोनों स्पिन गेंदबाज बने रहे। विराट कोहली को अपने दोनों स्पिन गेंदबाजों से काफी आशाएं थी कि वह दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाज पर नकेल कसकर ये मैच टीम इंडिया की झोली में यह मैच डाल देंगे। लेकिन हुआ इसके ठीक उलटा। जैसे ही कोहली ने गेंद स्पिन गेंदबाजों को थमाई दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाजों ने स्पिनर्स पर अटैक करना शुरू कर दिया। आलम ये रहा कि इस मैच से पहले द. अफ्रीका के 21 विकेट लेने वाले फिरकी गेंदबाज़ों ने सिर्फ 11.3 ओवर में 119 रन लुटा दिए। यानि दोनों भारतीय स्पिन गेंदबाज़ों ने 10 से भी ज़्यादा की इकॉनमी से रन लुटाए। हालांकि इन दोनों गेंदबाज़ों ने मिलकर इस मैच में भी 3 विकेट जरूर चटकाए।

चहल ने की गलती 

photo credita: bcci

कोहली को सबसे ज्यादा परेशान किया चहल ने 5.3 ओवर में 12.36 की इकॉनमी के साथ 68 रन लुटाए और सिर्फ एक विकेट लिया। इतना ही नहीं इस मैच में चहल द्वारा फेंकी गई नो बॉल टीम इंडिया पर भारी पड़ गई। चहल ने नो- बॉल पर मिलर को बोल्ड कर दिया था। जिस समय चहल ने मिलर को नो-बॉल पर आउट किया था तब वो 7 रन बनाकर खेल रहे थे। इसके बाद मिलर को चहल ने ही एलबीडब्ल्यू आउट किया, लेकिन तब तक मिलर 28 गेंदों में 39 रन बनाकर द. अफ्रीका को जीत की राह दिखा चुके थे।

Written by Deepak Chauhan

Deepak Chauhan is a journalist who expertise is writing digital News on Sports & Political , inspirational stories , having 5+ Year experience as a News Article writer,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बर्थडे स्पेशल: आज है भारत के उस महान खिलाड़ी जन्मदिन, जिसके हर टेस्ट शतक पर भारत को मिली है जीत

साउथ अफ्रीका के खिलाफ ही नही, भारत को इन मैचों में भी करना पड़ा है नो बॉल की वजह से हार का सामना