भारत के महान बल्लेबाज़ गुंडप्पा रंगनाथ विश्वनाथ का जन्मदिन है. उनका जन्म 12 फ़रवरी को हुआ था. उन्हें 1970 के समय भारत के सबसे अच्छे बल्लेबाज़ के रूप में माना जाता था. उन्होंने 1969 से 1983 में भारत के लिए 91 टेस्ट मैच खेले. इस दौरान उन्होंने 6080 रन बनाए. इसके अलावा उन्होंने 1975 और 1979 के वर्ल्ड कप में भी हिस्सा लिया है. अपनी बल्लेबाज़ी के अलावा विश्वनाथ कुछ और बातों के लिए जाने जाते है. आइये जानते है उनके जीवन की कुछ हैरान करने वाली बात:
सुनील गावस्कर के बन गए थे ख़ास

वेस्टइंडीज के दौरे में गावस्कर और विश्वनाथ को टीम के सबसे जूनियर क्रिकेटर होने के नाते एक साथ कमरा शेयर करने को दिया गया था. लिहाजा इस सीरीज ने दोनों को करीब भी ला दिया. वैसे विश्वनाथ और गावस्कर एक दूसरे को पहले से जानते थे. क्योंकि रणजी ट्राफी खेलते हुए वो आपस में मिलते रहते थे. लेकिन कैरिबियन सीरीज ने दोनों की दोस्ती का नया अध्याय लिखा.
घर आना जाना किया शुरू

इस सीरीज के बाद जब टीम भारत वापस लौटी तो सनी और विशी अच्छे दोस्त बन चुके थे. जब भी विश्वनाथ मुंबई में होते थे तो सुनील गावस्कर के घर जरूर आते थे. समय बीतने के साथ उनमें और गावस्कर की बहन कविता में प्यार हो गया.
जीजा साले की जोड़ी के रूप में हुए फेमस

विश्वनाथ ने धूमधाम के साथ गावस्कर की बहन कविता से शादी रचाई. इसके बाद गावस्कर और विश्वनाथ की जोड़ी क्रिकेट जगत में जीजा-साले की जोड़ी के रूप में प्रसिद्ध हो गई. दोनों एक दूसरे के प्रशंसक हैं. एक नहीं कई मौके ऐसे आए जब भारतीय टीम मुश्किल में पड़ी और दोनों उसे संकट से निकाल ले गए या भारतीय टीम को जीत तक पहुंचाया.
गावस्कर है पसंदीदा बल्लेबाज़

गावस्कर से आज भी जब पूछा जाता है कि वह अपने और विश्वनाथ में किसे बेहतर बल्लेबाज मानते हैं तो वो तुरंत विश्वनाथ का नाम लेते हैं. वह कहते हैं कि उन्होंने अपनी पूरी जिंदगी में विशी जैसा बल्लेबाज नहीं देखा. वह जिन गेंदों को आसानी से खेल जाते थे, उस पर बल्लेबाज आउट हो जाते थे.
अपने बेटे का नाम विशी के नाम पर रखा था

जब गावस्कर पिता बने तो उन्होंने विश्वनाथ के सम्मान में अपने बेटे का नाम रखा. गावस्कर के बेटे का नाम रोहन जयविश्वा था. दरअसल ये नाम गावस्कर के तीन फेवरिट क्रिकेटरों – रोहन कन्हाई, विश्वनाथ और एमएल जयसिम्हा के नामों पर मिलाकर रखा गया था. गावस्कर और विश्वनाथ दोनों छोटे कद के थे लेकिन बल्लेबाज के रूप में क्रिकेट में उनका कद बहुत बड़ा था.
अन्य ख़ास बातें
विशी ने अपने टेस्ट करियर में 13 शतक लगाए. वही आप को जानकार हैरानी होगी, इस दौरान भारत कोई भी टेस्ट मैच नही हारा.