भारत ने हमेशा से ही क्रिकेट को कई महान खिलाड़ी दिए है. वही ऐसे में कई ऐसे भी खिलाड़ी है, जिन्होंने न केवल अपनी प्रतिभा से लोगों का दिल जीता है बल्कि अपने व्यवहार से भी लोगो का दिल जीता है. आज हम बात कर रहे है भारत के महान बल्लेबाज़ राहुल द्रविड़ की. राहुल द्रविड़ अपनी बल्लेबाज़ी के लिए पूरी दुनिया में जाने जाते है. आज राहुल द्रविड़ अपना 45वाँ जन्मदिन मना रहे है, ऐसे में आइये जानते है राहुल द्रविड़ के करियर को लेकर कुछ ख़ास बाते:
राहुल द्रविड़ के करियर की कुछ ख़ास बातें:

- राहुल द्रविड का जन्म 1973 में हुआ था. उन्होंने 12 साल की उम्र में क्रिकेट खेला शुरू कर दिया था.
- राहुल द्रविड़ और सौरव गांगुली ने एक साथ 1996 में लॉर्ड्स के मैदान में अपने टेस्ट क्रिकेट का डेब्यू किया था.
- एक तरफ जहाँ लोग उन्हें द वॉल’ और मि. डिपेंडेबल’ के नाम से जानते है,वही आप को जानकर हैरानी होगी कि राहुल द्रविड़ का निकनेम जैमी था. द्रविड़ के पिता जैम बनाने वाली किसान फैक्ट्री में काम करते थे, इसलिए दोस्तों ने उन्हें ‘जैमी’ बुलाना शुरू कर दिया.

- राहुल द्रविड़ ने अपने 15 साल के करियर में कई रिकॉर्ड अपने नाम किये है.वही आप को जानकर हैरानी होगी कि क्रिकेट के इतिहास में किसी भी बल्लेबाज़ ने इतनी गेंदों का सामना नही किया है. उन्होंने अपने करियर में 31,258 गेंदों का सामना किया है. वही अपने करियर में उन्होंने क्रीज़ में 44,152 मिनट्स बिताए है. वही अपने करियर में 88 शतकीय साझेदारी में भी हिस्सेदारी भी की है.
- एडिलेड और कोलकाता टेस्ट मैच में राहुल द्रविड़ और लक्ष्मण ने यादगार साझेदारी करते हुए टीम को जीत दिलाई थी.
- टेस्ट मैच की लगातार चार पारियों में शतक लगाने वाले द्रविड़ इकलौते भारतीय क्रिकेटर हैं। उनके योगदान को देखते हुए 2012 में उन्हें प्रतिष्ठित ब्रैडमैन ओरेशन में बुलाया गया। यह सम्मान पाने वाले द्रविड़ इकलौते गैर-ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर हैं।


