in

दाउद का ये रिश्तेदार भी हुआ कोहली का दीवाना, बल्लेबाज़ी को लेकर कह डाली ये बड़ी बात

 द. अफ्रीका के खिलाफ तीसरे वनडे में नाबाद 160 रन की पारी खेलने वाले विराट कोहली ने पाकिस्तान के पूर्व कप्तान और दिग्गज बल्लेबाज़ रहे जावेद मिंयादाद को भी अपना मुरीद बना लिया है। विराट की लगातार रन बनाने की काबिलियत के चलते जावेद मिंयादाद ने उन्हें जीनियस और दुनिया का बेहतरीन बल्लेबाज करार दिया है। केपटाउन वनडे में विराट कोहली ने 159 गेंदों का सामना कर नाबाद 160 रन की दमदार पारी खेलते हुए अपने वनडे करियर का 34वां शतक ठोका। विराट की इस पारी की बदौलत भारत ने तीसरे वनडे में द. अफ्रीका को 124 रन से मात देकर वनडे सीरीज में 3-0 की अजेय बढ़त भी बना ली।

कोहली महान खिलाड़ी है 

मियांदाद ने एक वेबसाइट को दिए इंटरव्यू में कोहली की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कोहली तकनीकी रूप से काफी सक्षम हैं कि वह भारत को मुश्किल स्थितियों से बाहर निकालकर अपनी टीम को जीत दिलाते हैं। उनकी यह कला उन्हें ‘महान’ बल्लेबाज का तमगा दिलाती है।

विराट की तारीफ में मियांदाद ने कहा,

‘विराट का बैटिंग स्टाइल उसे रन बनाने में मददगार होता है। वह एक या दो बार नहीं बल्कि जब भी बैटिंग पर आता है रन बनाता चला जाता है। अगर किसी बल्लेबाज की तकनीक खराब होती है, तो वह तब भी कभी-कभार रन करता हैं, लेकिन वो ऐसा हमेशा नहीं कर पाते। कोहली के केस में बिल्कुल यही है। उसकी शानदार तकनीक उसे रन करने में मदद करती है और मेरी नजर में वह महान खिलाड़ी है। कोहली परिस्थितियों को भांप कर गेंदबाज की कमजोरियों और उसके मजबूत पक्ष को समझ लेता है और उसी के अनुसार अपनी तकनीक में परिवर्तन ले आता है। वह जीनियस है, जो दुनिया का महान बल्लेबाज है।’

Written by Deepak Chauhan

Deepak Chauhan is a journalist who expertise is writing digital News on Sports & Political , inspirational stories , having 5+ Year experience as a News Article writer,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ख़राब फॉर्म से जूझ रहे रोहित शर्मा के पास इस गेंदबाज़ का कोई भी तोड़, 5 बार कर चुका है आउट

अकरम ने शमी और बुमराह को दी ये बड़ी सलाह, कहा अगर महान गेंदबाज़ बनाना है तो करना होगा ये काम