भारत और साउथ अफ्रीका के बीच कल दूसरा वन डे मैच खेला गया था. इस मैच में भारत को 9 विकेट से जीत हासिल हुई. इस मैच के दौरान आईसीसी के नए नियम की वजह से कुछ ऐसा हुआ कि सब लोग हैरान रह गए.जिसके बाद कई दिग्गज खिलाडियों ने आईसीसी के इस नियम का मजाक उड़ाया और अलोचना की.
जानिये क्या हुआ था मैच
पहले बल्लेबाजी करते हुए दक्षिण अफ्रीका टीम 118 रन पर ऑल आउट हो गई। इसके बाद भारतीय टीम ने 19 ओवर में एक विकेट पर 117 रन बनाए, तभी अंपायरों ने आईसीसी नियमों के तहत लंच घोषित कर दिया। ये फैसला सभी को अजीब लगा क्योंकि अंपायरों ने पहले ही तीन ओवर और करने की अनुमति दे दी थी। जब लंच होना चाहिए था तब भारत ने 15 ओवर में एक विकेट पर 93 रन बनाए थे।

फैसले से खिलाड़ी, दर्शक और कमेंटेटर हैरान थे लेकिन अंपायर नियमों पर बने रहे जिसके कारण 40 मिनट के लंच ब्रेक के बाद फिर से भारतीय शुरू हुई और विराट कोहली ने दो रन बनाकर छह मैचों की सीरीज में 2-0 से बढ़त बनाई।
दिग्गजों ने की आलोचना
वेस्टइंडीज के पूर्व दिग्गज माइकल होल्डिंग ने इस फैसले को हास्यास्पद करार दिया। उन्होंने कमेंट्री करते हुए कहा, ‘‘आईसीसी खेल को आकर्षक बनाना चाहते हैं लेकिन ये हास्यास्पद फैसला है। ’’
पूर्व भारतीय बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने ट्विटर पर अंपायरों के फैसले का मजाक उड़ाया। उन्होंने मजाकिया अंदाज में लिखा, ‘‘अंपायर भारतीय बल्लेबाजों के साथ वैसा ही व्यवहार कर रहे हैं जैसे सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक ग्राहकों के साथ करते हैं। लंच के बाद आना।’’
Umpires treating Indian batsmen like PSU Bank treat customers. Lunch ke baad aana #INDvSA
— Virender Sehwag (@virendersehwag) February 4, 2018