in ,

आईसीसी ने आईसीसी अंडर-19 विश्व कप टीम घोषित की, वर्ल्ड कप जीतने के बाद भी पृथ्वी शॉ को नही मिली कप्तानी, इस देश का खिलाडी कर रहा है कप्तानी

हाल में ही न्यूज़ीलैण्ड में अंडर-19 वर्ल्ड कप खत्म हुए है. इस वर्ल्ड कप में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को हरा कर वर्ल्ड कप पर कब्ज़ा कर लिया है. वर्ल्ड कप के बाद आईसीसी ने आईसीसी अंडर-19 विश्व कप टीम घोषणा की है. इस टीम में कुछ हैरान करने वाले फैसले लिए है.

शॉ को नही मिली है कप्तानी 

इस टीम की कमान शॉ को नही मिली है. आईसीसी के बयान के अनुसार साउथ अफ्रीका के कप्तान रेनार्ड वान टोंडर को टीम की कमान सौंपी गयी है.

5 भारतीय खिलाड़ी है टीम में शामिल 

विश्व एकादश में भारतीय बल्लेबाजी क्रम में शीर्ष तीन बल्लेबाज कप्तान पृथ्वी शॉ (261 रन), फाइनल के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी मनजोत कालरा (252 रन) और टूर्नमेंट के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी शुभमन गिल (372 रन) शामिल हैं। इनके अलावा बाएं हाथ के स्पिनर अनुकूल राय (14 विकेट) और तेज गेंदबाज कमलेश नगरकोटी (9 विकेट) को भी विश्व टीम में जगह मिली है।

टीम : पृथ्वी शॉ (भारत), मनजोत कालरा (भारत), शुभमन गिल (भारत), फिन एलेन (न्यूजीलैंड), रायनार्ड वान टोंडर (कप्तान, द. अफ्रीका), वेंडिले माकवेतु ( विकेटकीपर, द. अफ्रीका), अनुकूल रॉय (भारत), कमलेश नागरकोटि (भारत), गेराल्ड कोएत्जी (द. अफ्रीका), कैस अहमद (अफगानिस्तान), शाहीन अफरीदी (पाकिस्तान), एलिक अथानाजे (वेस्टइंडीज) 12वां खिलाड़ी

 

Written by Deepak Chauhan

Deepak Chauhan is a journalist who expertise is writing digital News on Sports & Political , inspirational stories , having 5+ Year experience as a News Article writer,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

तीसरे वन डे मैच के लिए कोहली ने अभी से साउथ अफ्रिका के बल्लेबाजों को डराया, टीम के स्पिनर्स को लेकर कह दी बड़ी बात

सेंचुरियन वनडे मैच में आईसीसी के इस नियम की वजह से हुई आलोचना, सहवाग ने भी उड़ाया आईसीसी के इस नियम का मजाक