in ,

धोनी के फैंस के लिए बड़ी खबर-

महेंद्र सिंह धोनी जो क्रिकेट प्रेमियों के दिलों पर राज करते हैं और धोनी आईपीएल में चेन्नई सुपरकिंग्स के कप्तान हैं। अक्सर धोनी के सन्यास लेने और भविष्य की योजनाओं को लेकर अक्सर चर्चा होती रहती है। वह कब संन्यास लेंगे, हर कोई यह जानना चाहता है, हालांकि इस बारे में धोनी के सिवाय और कोई नहीं जानता लेकिन इसी बीच धोनी से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आ रही है कि उन्होंने अगले 3 सालों तक आईपीएल खेलने का निर्णय लिया है।
जुलाई 2019 के बाद से नहीं खेले कोई मैच:-
महेंद्र सिंह धोनी ने पिछले साल जुलाई में न्यूजीलैंड के खिलाफ हुए वर्ल्ड कप सेमीफाइनल के बाद से कोई मैच नहीं खेला है। धोनी आईपीएल खेलेंगे और वे इसके चलते चेन्नई में टीम के ट्रेनिंग शिविर में भी शामिल हो गए थे लेकिन कोरोना वायरस की वजह से यह शिविर स्थगित कर दिया गया।
3 सालों तक आईपीएल खेलेंगे महेंद्र सिंह धोनी:-
एक वेबसाइट की रिपोर्ट के मुताबिक, महेंद्र सिंह धोनी आईपीएल खेलना जारी रखेंगे और उन्होंने यह बात खुद अपने दोस्त को बताई है।
स्पोर्ट्सकीड़ा वेबसाइट पर छपी रिपोर्ट के मुताबिक, धोनी ने अपने करीबी दोस्तों को यह बताया है कि अगर शरीर उनका साथ देगा तो वह अगले 3 सालों तक आईपीएल खेलना जारी रखेंगे। यह भी बताया जा रहा है कि धोनी अपने खान-पान और फिटनेस पर विशेष ध्यान दे रहे हैं।
बता दें कि कुछ दिन पहले ही सुरेश रैना ने भी यह खुलासा किया था कि धोनी की फिटनेस पहले से भी ज्यादा अच्छी हो गई है, वह सुबह 2 घंटे जिम करते हैं। रैना ने कहा था- मैंने धोनी को बल्लेबाजी करते हुए देखा, वह पहले से भी ज्यादा बेहतर हो गए हैं। उनके अंदर अभी भी काफी क्रिकेट बचा है, उनके छक्के पहले से भी ज्यादा दूर जाते हैं और धोनी की विकेटों के बीच दौड़ भी तेज हो गई है।
झारखण्ड के लिए काम करना चाहते हैं धोनी:-
यह तो हम सभी जानते हैं कि धोनी झारखण्ड के रांची शहर से हैं और वे झारखण्ड में क्रिकेट के लिए काम करना चाहते हैं, हालांकि अभी उन्हें इसके लिए थोड़ा वक़्त लगेगा ताकि वो सही योजना बना सकें।

Written by Deepak Chauhan

Deepak Chauhan is a journalist who expertise is writing digital News on Sports & Political , inspirational stories , having 5+ Year experience as a News Article writer,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

क्या आप जानते हैं रोहित शर्मा को कितने सम्मान मिले हैं

रोहित शर्मा की यह वीडियो हो रही है वायरल