
in क्रिकेट
रोहित शर्मा की यह वीडियो हो रही है वायरल
कोरोना वायरस यानी कोविड-19 महामारी की चपेट में इन दिनों 200 से ज्यादा देश हैं। कोरोनावायरस के चलते अधिकतर देशों में लॉकडाउन की स्थिति है। भारत में भी कोरोना के कहर को देखते हुए 3 मई तक सरकार ने लॉकडाउन बढ़ाने का फैसला लिया है। कोरोना का असर कई खेल प्रतियोगिताओं पर भी पड़ा जिसके चलते या तो उन्हें कैंसिल कर दिया गया या फिर रिशेड्यूल करने की बात कही गई। कोरोना की वजह से आईपीएल भी अनिश्चितकाल तक के लिए स्थगित कर दिया गया है।

कोरोनावायरस के चलते IPL (इंडियन प्रीमियर लीग) को बीसीसीआई ने अनिश्चितकाल तक स्थगित कर दिया है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने कहा था कि आईपीएल को अगली सूचना तक स्थगित किया जाता है।
साल 2020 आईपीएल का आयोजन 29 मार्च से 24 मई के बीच होना था। जिसे पहले 15 अप्रैल तक स्थगित किया गया लेकिन जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 14 अप्रैल को लॉकडाउन 3 मई तक बढ़ाने का फैसला लिया तो उसके एक दिन बाद आईपीएल गवर्निंग काउंसिल ने इसे अनिश्चितकाल तक स्थगित कर दिया।
सोशल मीडिया पर फोटोज और वीडिओज़ कर रहे शेयर:-
कई खेलों से सम्बंधित खिलाड़ी घरों में टाइम बिता रहे हैं और अपनी फनी, मोटिवेटिंग आदि वीडिओज़ बनाकर शेयर करते रहते हैं। ऐसे में मुंबई इंडियंस ने कप्तान रोहित शर्मा का वीडियो शेयर किया है। वीडियो में लॉकडाउन के दौरान रोहित शर्मा का डेली रूटीन क्या है उसे दिखाया गया है।
रोहित शर्मा द्वारा इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर की गई , वीडियो की शुरुआत My Lockdown Days से होती है। शुरू में रोहित शर्मा जूस पीते नजर आते हैं। इसके बाद वह घर में वर्कआउट करते हैं। फिर रोहित शर्मा, पत्नी रितिका सजदेह बेटी समायरा के साथ खेलते हैं। वहीं बाद में वह खाना बनाते और कपड़े धुलते भी दिखाई देते हैं। उनका दिन टेलिविजन देखने के साथ खत्म होता है। इस वीडियो को सोशल मीडिया पर लोग काफी लाइक कर रहे हैं। इंस्टाग्राम पर उनके इस वीडियो को 12 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं।
रोहित शर्मा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते है।इंस्टाग्राम पर उनके 13.1 मिलियन फॉलोअर्स हैं। वह जैसे ही कोई वीडियो या फोटो शेयर करते हैं तो लाइक और कमेंट्स की मानो बाढ़ आ जाती है।

