in ,

गड़बड़ाया 2020 का क्रिकेट कैलेंडर

Covid19 की वजह से आईपीएल (IPL 2020) अभी तक शुरू नहीं हो पाया है और यह भी पता नहीं है कि आईपीएल का 13वां सीजन आखिर शुरू कब से होगा, लेकिन आशंका ये जताई जा रही है कि अगर आने वाले दो से तीन महीने तक आईपीएल शुरू न हो पाया तो पूरा क्रिकेट कैलेंडर ही कहीं न कहीं गड़बड़ा जाएगा।
आने वाले महीनों में T20 विश्‍व कप (T20 World Cup) तो होना ही है, साथ ही हो सकता है कि एशिया कप (Asia Cup) भी हो, वहीं बड़ी बात सीपीएल (caribbean premier league) को लेकर बात उठी है।
आईपीएल 2016 की खिताबी जीत सबसे यादगार:-
कैरेबियाई प्रीमियर लीग के सीईओ पीट रसेल को उम्मीद है कि यह T20 लीग अपने कार्यक्रम के अनुसार सितंबर में होगी। भारतीय क्रिकेट बोर्ड आईपीएल के लिए अपनी अलग विंडो तलाश लेगा।
सितम्बर-अक्टूबर में हो सकता है आईपीएल:-
ऐसी संभावना जताई जा रही है कि बीसीसीआई सितंबर या अक्टूबर में आईपीएल का आयोजन करेगा, जिसके कारण एशिया कप T20 विश्व कप का कार्यक्रम नए सिरे से निर्धारित करना पड़ सकता है और सीपीएल 19 अगस्त से 26 सितंबर के बीच होनी है।
भारत के बाहर IPL हो, तो भी कोई परेशानी नही:-
रसेल ने ईएसपीएन क्रिकइन्फो से कहा, हम उससे टकराव नहीं चाहते। मुझे पता है कि बीसीसीआई शक्तिशाली है, लेकिन दूसरी लीग खिलाड़ियों पर भी गौर करेगा। उन्होंने कहा मुझे लगता है कि आईपीएल सारे कैरेबियाई खिलाड़ियों को अपने टूर्नामेंट में खेलते देखना चाहेगा। ऐसे में सीपीएल से टकराव का कोई औचित्य नहीं है, क्योंकि उनके अधिकांश स्टार हमारे साथ खेलेंगे। मुझे नहीं लगता कि वे ऐसा करना चाहेंगे। वे अपनी विंडो तलाश सकते हैं। वेस्टइंडीज में कोरोना वायरस के उतने मामले सामने नहीं आए हैं। सीपीएल के मेजबान छह देशों में मौतों के आंकड़े दोहरे अंक तक भी नहीं हैं। रसेल ने कहा, यह अच्छा रहा कि यहां लॉकडाउन जल्दी शुरू हो गया। यही वजह है कि यहां ब्रिटेन जैसे हालात नहीं है। हालांकि हम सीपीएल तभी खेलेंगे, जब हालात पूरी तरह सुरक्षित हों।
उधर आस्ट्रेलियाई विकेटकीपर एलेक्स कारे दिल्ली कैपिटल्स के लिए रिकी पोंटिंग के मार्गदर्शन में खेलने को बेताब हैं, लेकिन उन्हें नहीं लगता कि इस साल इंडियन प्रीमियर लीग हो सकेगा। कारे को कोच पोंटिंग की दिल्ली टीम के लिए इस साल आईपीएल में खेलना था, उन्होंने कहा कि समय ही बताएगा कि कोरोना वायरस महामारी के बीच इस साल टी20 विश्व कप, आईपीएल हो सकेगा या नहीं।
कारे ने कहा- इस समय लगता नहीं है कि आईपीएल हो सकेगा। दिल्ली के लिए खेलने का मुझे बेताबी से इंतजार था। मैं पहली बार आईपीएल खेलने जा रहा था। उन्होंने कहा, उम्मीद जताई जा रही है कि साल के आखिर में आईपीएल विश्व कप हो सकेंगे, लेकिन देखते हैं कि क्या होता है। कारे इस समय एडीलेड में अपनी पत्नी 19 महीने के बच्चे के साथ एकांतवास में हैं। उन्होंने कहा, मैं अपने परिवार के साथ पूरा समय बिता रहा हूं। क्रिकेट के मैदान पर काफी समय बिताया है लेकिन परिवार के साथ रहकर अच्छा लग रहा है और साथ ही आईपीएल के भी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

Written by Deepak Chauhan

Deepak Chauhan is a journalist who expertise is writing digital News on Sports & Political , inspirational stories , having 5+ Year experience as a News Article writer,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

रोहित शर्मा की यह वीडियो हो रही है वायरल

कौन हैं टॉप-5 हैंडसम क्रिकेटर्स?