in ,

IPL 2022: SRHvsKKR: रसल के ऊपर भारी पड़ा हैदराबाद त्रिपाठी, कोलकाता को 7 विकेट दी करारी मात

Rahul Tripathi SRH
Image Credit: iplt20.com

IPL 2022: आज आईपीएल का 25वां मैच कोलकाता नाइट राइडर्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला गया। यह मैच मुंबई के ब्रेबोन स्टेडियम में खेला जा रहा था।

आज के मैच में सनराइजर्स हैदराबाद ने कोलकाता नाइट राइडर्स को 7 विकेट से हराकर लगातार तीसरी जीत दर्ज की है। हैदराबाद को आज राहुल त्रिपाठी और एडम मारकरम ने शानदार पारियों की बदौलत मैच में जीत दिला दी।

हैदराबाद को मिली जीत

सनराइजर्स हैदराबाद ने आज टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया और उनका फैसला काफी हद तक सही भी साबित हुआ। शुरुआत में उन्होंने शानदार गेंदबाजी की और कोलकाता के महज 31 रन पर 3 विकेट गिरा दिए। उसके बाद श्रेषय अय्यर ने 28, नितिश राणा 54, और अंत में रसल ने 25 गेंदों में नाबाद 49 बनाए। इन पारियों की मदद से कोलकाता ने 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 175 रन बना दिए।

सनराइजर्स हैदराबाद की बल्लेबाजी में शुरुआत अच्छी नहीं हुई और ओपन अभिषेक शर्मा और कप्तान केन विलियमसन जल्दी आउट हो गए। उसके राहुल त्रिपाठी और एडम मारकरम ने शानदार पार्टनरशिप की। राहुल ने 37 गेंदों में 6 छक्कों की मदद से 71 रन बनाए और एडम ने 36 गेंदों में 4 छक्कों की मदद से 68 रनों की नाबाद पारी खेली और अपनी टीम को जीत दिला दी।

राहुल को मिला मैन ऑफ द मैच

इस तरह से सनराइजर्स ने सिर्फ 17.5 ओवर में ही 176 रन बनाकर मैच जीत लिया। कोलकाता की तरफ से पैट ने 1 और आंद्रे ने 2 विकेट लिया। उधर सनराइजर्स की ओर से टी नटराजन ने 3, उमरान मलिक ने 2 और भुवनेश्वर, मारको और सुचित को एक-एक विकेट मिला। राहुल त्रिपाठी को उनकी शानदार पारी की वजह से मैन ऑफ द मैच का रिवॉर्ड दिया गया है।

Written by Deepak Chauhan

Deepak Chauhan is a journalist who expertise is writing digital News on Sports & Political , inspirational stories , having 5+ Year experience as a News Article writer,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Andree

IPL 2022: SRHvsKKR: आंद्रे की आंधी में उड़ा हैदराबाद, क्या अब टीम कर पाएगी वापसी?

IPL 2022 ; इन बल्लेबाजों ने सबसे ज्यादा औसत से बनाए रन, शीर्ष पर है दिनेश कार्तिक