in ,

कौन हैं टॉप-5 हैंडसम क्रिकेटर्स?

आज हम आपके लिए दुनिया के टॉप-5 हैंडसम क्रिकेटर्स की लिस्ट लेकर आए हैं। खास बात ये है कि इस लिस्ट में संन्यास ले चुके खिलाड़ी शामिल नहीं है। हमारी इस खास लिस्ट में केवल वही खिलाड़ी हैं जो अभी भी क्रिकेट में एक्टिव हैं। यूं तो मौजूदा समय में कई क्रिकेटर्स काफी हैंडसम हैं, लिहाजा टॉप-5 का चयन करना काफी मुश्किल है और फैन्स के लिए उनके पसंदीदा क्रिकेटर्स भी हैंडसम हैं परन्तु ये वो क्रिकेटर हैं जिन्हें सबसे ज्यादा हैंडसम क्रिकेटर माना जाता है।
No. 05
टॉप-5 की इस लिस्ट में पाँचवें स्थान पर ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज पैट कमिंस हैं, आपको बता दें कि पैट कमिंस आईपीएल के 13वें सीजन के सबसे महंगे खिलाड़ी हैं। कोलकाता नाइट राइडर्स ने पैट कमिंस के लिए 15.5 करोड़ रुपये की बोली लगाई थी। कमिंस ऑस्ट्रेलिया की मौजूदा टीम के सबसे अहम गेंदबाज हैं। उन्होंने टेस्ट मैच में अबतक 143 विकेट लिए हैं, जबकि वनडे में उनके नाम 105 विकेट हैं। T-20 में उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के लिए 36 विकेट लिए हैं।
No. 04
लिस्ट में चौथे नंबर पर टीम इंडिया के स्टाइलिश बल्लेबाज केएल राहुल हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक केएल राहुल बॉलीवुड एक्ट्रेस अथिया शेट्टी को डेट कर रहे हैं। अथिया शेट्टी बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर सुनील शेट्टी की बेटी हैं और आपको बता दें कि आज केएल राहुल का बर्थडे भी है। केएल राहुल का ये 28वां जन्मदिन है, उनका जन्म 18 अप्रैल 1992 को बैंगलोर में हुआ था। केएल राहुल का पूरा नाम कन्नौर लोकेश राहुल है।
No. 03
सबसे हैंडसम क्रिकेटरों की लिस्ट में आगे बढ़ते हुए तीसरे स्थान पर दक्षिण अफ्रीका के कप्तान फाफ डु प्लेसिस हैं। 3 बार की आईपीएल चैंपियन चेन्नई सुपरकिंग्स के सलामी बल्लेबाज डु प्लेसिस अपने कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के सबसे खास खिलाड़ियों में शामिल हैं। फाफ ने अभी तक 22 इंटरनैशनल शतक लगाए हैं जिसमें टेस्ट में 9, वनडे में 12 और टी20 में 1 शतक है। उन्होंने टेस्ट में 3901, वनडे में 5507 रन और टी20 इंटरनैशनल में 1407 रन बनाए हैं।
No. 02
लिस्ट में दूसरे स्थान पर इंग्लैंड के तेज गेंदबाज स्टीवन फिन हैं। लंबे कद वाले फिन हालांकि लंबे समय से इंग्लैंड टीम से बाहर चल रहे हैं। उन्होंने अपना आखिरी अंतरराष्ट्रीय मैच साल 2017 में खेला था।
टॉप-5 हैंडसम क्रिकेटर्स की लिस्ट में पहले स्थान पर हैं टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली। इस बात में कोई दो राय नहीं है कि विराट दुनिया के सबसे हैंडसम क्रिकेटर होने के साथ-साथ सबसे फिट खिलाड़ियों में से एक हैं। सोशल मीडिया पर भी विराट कोहली सबसे ज्यादा फॉलो किए जाने वाले क्रिकेटर हैं। इंस्टाग्राम पर विराट कोहली के 5 करोड़ 43 लाख से भी ज्यादा फॉलोअर्स हैं तो वहीं ट्विटर पर टीम इंडिया के कप्तान के फॉलोअर्स की संख्या 3 करोड़ 48 लाख से भी ज्यादा है।

Written by Deepak Chauhan

Deepak Chauhan is a journalist who expertise is writing digital News on Sports & Political , inspirational stories , having 5+ Year experience as a News Article writer,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

गड़बड़ाया 2020 का क्रिकेट कैलेंडर

शोएब ने कहा कोरोना से लड़ने के लिए फंडिंग हेतु खेलना चाहिए भारत-पाकिस्तान सीरीज़