in ,

क्या आप जानते हैं रोहित शर्मा को कितने सम्मान मिले हैं

रोहित गुरुनाथ शर्मा जी हां ये वही हैं जिन्हें आप क्रिकेट के क्षेत्र में रोहित शर्मा के नाम से जानते हैं। रोहित का जन्म 30 अप्रैल 1987 को हुआ था।

रोहित शर्मा अंतर्राष्ट्रीय स्तर के भारतीय क्रिकेट टीम के बल्लेबाज हैं, जिन्हें सलामी बल्लेबाज, हिटमैन एयर शान जैसे नामों से भी जाना जाता है।

रोहित T-20, वनडे, टेस्ट मैच, और IPL में भी खेलते हैं। वे आईपीएल में मुंबई इंडियन्स टीम के कप्तान हैं और वनडे टीम के उपकप्तान भी हैं।

रोहित शर्मा का कैरियर:-

रोहित ने अपने टेस्ट कैरियर की शुरुआत 1 नवंबर 2013 को कोलकाता के ईडन गार्डन मैदान में वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के खिलाफ खेलकर की थी। उस मैच में रोहित ने 177 रनों की पारी खेली थी। उन्होंने 108 वनडे मैच खेलने के बाद टेस्ट मैच खेले थे, जबकि उन्होंने अंतर्राष्ट्रीय वनडे कैरियर की शुरुआत 23 जून 2007 को आयरलैंड क्रिकेट टीम के खिलाफ की थी। इसके अलावा रोहित शर्मा ने T-20 में अपना पहला मैच 19 सितंबर 2007 को इंग्लैंड क्रिकेट टीम के खिलाफ खेला था।

रोहित शर्मा ने 13 नवंबर 2014 को कोलकाता के ईडन गार्डन मैदान पर श्रीलंकाई टीम के खिलाफ बल्लेबाजी करते हुए 264 रनों की पारी खेलकर वनडे अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में एक मैच में सबसे ज्यादा रन बनाकर रिकॉर्ड बनाया। रोहित शर्मा वनडे क्रिकेट इतिहास में सबसे ज्यादा दोहरे शतक लगाने वाले पहले खिलाड़ी हैं। इन्होंने वनडे में तीन बार दोहरे शतक लगाए हैं।

रोहित शर्मा को मिले पुरस्कार:-

◆ रोहित को टेस्ट क्रिकेट में मैन ऑफ द मैच पुरस्कार सन 2013/14 में वेस्टइंडीज के ख़िलाफ़ पहले दौरे के खेल में मिला, जहां उन्होंने 177 रन बनाए थे और भारत ने 51 रनों से जीत हासिल की थी।

◆ रोहित ने मैन ऑफ द सीरीज़ पुरस्कार सन 2013/14 में वेस्टइंडीज़ टीम के खिलाफ दूसरे दौरे में 288 रन बनाकर भारत को 2-0 से जिताया।

◆ रोहित वनडे में मैन ऑफ द मैच के 13 बार विजेता रहे।

◆ रोहित ने 4 बार प्लेयर ऑफ द सीरीज का ख़िताब जीता।

◆ रोहित T-20 क्रिकेट में मैन ऑफ द मैच के पांच बार विजेता रहे।

◆ इसके साथ ही 2015 में रोहित शर्मा को अर्जुन पुरस्कार से नवाजा गया, जो उन्हें खेल में अच्छा प्रदर्शन करने के लिए भारत सरकार द्वारा दिया गया।

◆ वनडे में दोहरे शतक लगाने के कारण इनको 2013 और 2014 में सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज के लिए ईएसपीएन ने पुरस्कार दिया।

◆ दक्षिण अफ़्रीका के खिलाफ T-20 में शतक लगाने के लिए 2014 में ईएसपीएन ने T-20 का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी के लिए रोहित शर्मा को पुरस्कृत किया।

◆ रोहित को 2019 में CEAT-TYRE पुरस्कार सम्मेलन में वनडे क्रिकेट प्लेयर ऑफ द ईयर का अवॉर्ड मिला।

Written by Deepak Chauhan

Deepak Chauhan is a journalist who expertise is writing digital News on Sports & Political , inspirational stories , having 5+ Year experience as a News Article writer,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

मजदूर की बेटी का एक पंच…देख दुनिया हुई दंग।

धोनी के फैंस के लिए बड़ी खबर-