in ,

साउथ अफ्रीका के खिलाफ शतक बनाने के साथ ही कोहली ने बनाया एक और बड़ा रिकॉर्ड, कि सचिन तेंदुलकर की बराबरी

साउथ अफ्रीका में अभी तक कोई भी भारतीय बल्लेबाज़ कुछ ख़ास नही कर पाया है,वही भारत के कप्तान विराट कोहली अपनी शानदार फॉर्म जारी किये हुए है. उन्होंने सेंचुरियन टेस्ट के तीसरे दिन अपना 21वाँ शतक पूरा कर लिया है. इसी शतक के साथ ही उन्होने कई रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए है. आइये डालते है कोहली द्वारा बनाए गए रिकार्ड्स पर:

कोहली के बनाए रिकार्ड्स 

  • विराट कोहली सेंचुरियन के मैदान पर शतक जमाने वाले दुनिया के पहले विदेशी कप्तान हैं। इससे पहले साल 2010 में इस मैदान पर एम एस धोनी ने 90 रन बनाए थे.
  •  विराट कोहली विदेश में सबसे ज्यादा अंतर्राष्ट्रीय शतक जमाने वाले भारतीय कप्तान भी बन गए हैं। विराट कोहली के नाम विदेश में 13 अंतर्राष्ट्रीय शतक हो गए हैं और उन्होंने 12 शतक जमाने वाले सौरव गांगुली का रिकॉर्ड तोड़ दिया है।
  • विराट कोहली के बतौर कप्तान कुल 14 टेस्ट शतक हो गए हैं और उन्होंने महेला जयवर्धने के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है। महेला जयवर्धने सबसे ज्यादा टेस्ट शतक जमाने वाले एशियाई कप्तान हैं।
  •  कोहली के बतौर भारतीय कप्तान विदेश में 7 शतक हो गए हैं।
  • विराट कोहली ने टेस्ट करियर का 21वां शतक तो लगाया ही लेकिन सबसे ज्यादा हैरान करने वाली बात है ये  कि उन्होंने घरेलू सरजमीं से ज्यादा शतक विदेश में लगाए हैं। विराट ने विदेश में 57 पारियों में 11 और 52 पारियों में 10 शतक भारत में लगाए हैं।

Written by Deepak Chauhan

Deepak Chauhan is a journalist who expertise is writing digital News on Sports & Political , inspirational stories , having 5+ Year experience as a News Article writer,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भारतीय टीम की युवा सनसनी कमलेश नागरकोटी के करियर की इन बातों को जानकार आप भी रह जाएँगे हैरान

टेस्ट क्रिकेट के बल्लेबाज़ नही है रोहित शर्मा, आँकड़े कर रहे है कुछ इसी तरफ इशारा