in ,

IPL 2022: CSKvsRCB: चेन्नई को मिली पहली जीत, पूरे मैच में बने 409 रन समेत ढ़ेरों रिकॉर्ड

CSK beat RCB
image credit: iplt20.com

IPL 2022: CSKvsRCB:आज आईपीएल का 22वां मैच चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच खेला गया। आज का मैच मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में हो रहा था। आज चेन्नई ने इस आईपीएल का पहला मैच जीता है। चेन्नई सुपरकिंग्स ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को 23 रनों से हरा दिया है। आज के मैच में टोटल 409 रन बने।

आज के मैच में चेन्नई ने एक बार फिर टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी की और 20 ओवर में 216 रन बना दिए, जोकि आईपीएल 2022 का सबसे बड़ा स्कोर है। इस स्कोर का पीछा करने वाली टीम बैंगलोर की शुरुआत अच्छी नहीं रही और उनके 4 विकेट सिर्फ 50 रन पर गिर गए। हालांकि उसके बाद शहबाज अहमद ने 41, सुयश ने 34, और दिनेश कार्तिक के 14 गेंदों में 34 रनों की पारी ने बैंगलोर की उम्मीद को 18वें ओवर तक कायम रखा था लेकिन दिनेश के आउट होने के बाद मैच चेन्नई के हाथ में चला गया।

चेन्नई की धमाकेदार बैटिंग

हालांकि चेन्नई की शुरुआत भी अच्छी नहीं हुई थी और पहले 10 ओवर में उसने 2 विकेट खोकर सिर्फ 60 रन ही बनाए थे। लेकिन फिर शुरू हुई छक्कों की बरसात। पहले शिवम दूबे ने शुरुआत की और उसके बाद धीमी पारी खेल रहे रॉबिन ने भी। इन दोनों ने मिलकर टोटल 165 रनों की शानदार पार्टनरशिप की और चेन्नई ने अंतिम 10 ओवर में टोटल 166 रन बना डाले।

image credit: iplt20.com

रॉबिन 50 गेंदों में 88 रन बनाकर आउट हुए। शिवम दूबे ने 46 गेंदों में नाबाद 95 रन की शानदार पारी खेली। इसी की वजह से चेन्नई ने आखिरी 10 ओवर में 166 रन बनाकर टोटल 216 रन बना दिए। आपको बता दें कि ये इस साल के आईपीएल का अभी तक का सबसे बड़ा स्कोर है।

आपको बता दें कि आज रॉबिन ने 9 छक्के और शिवम दूबे ने 8 छक्के लगाए और इस तरह से पहली पारी में टोटल 17 छक्के चेन्नई की ओर से लगाए गए।अब देखना होगा कि इस मैच में क्या बैंगलोर के बल्लेबाज इतने रन बना पाएंगे। आपको बता दें कि आज सीएसके का 200वां मैच था और इसी मैच से चेन्नई ने आईपीएल 2022 में जीत की शुरुआत की है।

शिवम दूबे को मिला मैन ऑफ द मैच

इस मैच में चेन्नई की ओर से महेश तीक्षणा ने 4 ओवर में 33 रन देकर 4 विकेट लिए। उनके अलावा कप्तान रविंद्र जडेजा ने भी 4 ओवर में 39 रन देकर 3 विकेट लिए। उनके अलावा मुकेश और ब्रेवो ने भी 1-1 विकेट लिए। शिवम दूबे को उनके शानदार नाबाद 95 रनों की पारी की वजह मैन ऑफ द मैच दिया गया है।

Written by Deepak Chauhan

Deepak Chauhan is a journalist who expertise is writing digital News on Sports & Political , inspirational stories , having 5+ Year experience as a News Article writer,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

CSKvsRCB

IPL 2022: CSKvsRCB: शुरुआती 4 मैच हारने के बाद चेन्नई ने बनाया सीजन का सबसे बड़ा स्कोर, देखें Twitter Reactions

ये 5 खिलाड़ी IPL के बाद टीम इंडिया में कर सकते हैं वापसी, लिस्ट में बड़े-बड़े नाम