in ,

IPL 2022: CSK vs PBKS के मैच में धोनी ने बनाया एक और अनोखा रिकॉर्ड, ऐसा करने वाले बने सिर्फ दूसरे खिलाड़ी

MSD Records of IPL 2022
Image Credit: iplt20.com

IPL 2022: CSK vs PBKS: आज आईपीएल 2022 का 11वां मैच आज आईपीएल 2022 का 12वां मैच चेन्नई सुपरकिंग्स और पंजाब किंग्स के बीच में खेला गया। अब चेन्नई का कोई मैच हो और धोनी रिकॉर्ड ना बनाए, ऐसा कैसे हो सकता है। आज धोनी ने बिना बैटिंग किए एक और रिकॉर्ड बना दिया।

दरअसल, महेंद्र सिंह धोनी ने आज अपने टी-20 करियर का 350वां मैच खेला है। ऐसा कीर्तिमान करने वाले धोनी भारत के दूसरे खिलाड़ी बन गए हैं। धोनी से पहले सिर्फ एक ही भारतीय खिलाड़ी ऐसा है, जिसने 350 से ज्यादा टी-20 मैच खेले हैं। आपको बता दें ये आंकड़े सिर्फ आईपीएल मैचों के नहीं है बल्कि इसमें सभी टी-20 मैच शामिल हैं। आइए हम आपको भारत के 5 सबसे ज्यादा टी-20 मैच खेलने वाले खिलाड़ियों के नाम बताते हैं लेकिन उससे पहले धोनी के 350 मैचों में बनाए गए रिकॉर्ड्स के बारे में बताते हैं।

धोनी के टी-20 रिकॉर्ड

  • मैच- 350
  • पारी – 308
  • नॉट आउट – 127
  • रन – 7024
  • उच्चतम स्कोर – नाबाद 84 रन
  • औसत – 38.67
  • बॉस फेस्ड – 5232
  • स्ट्राइक रेट – 134.50
  • 100 – 0
  • 50 – 28
  • चौके – 489
  • छक्के – 308
  • कैच – 200
  • स्टंप – 84

इस तरह से धोनी के ये आंकड़े बताते हैं कि वो इस फॉर्मेट के कितने महान खिलाड़ी है। अब हम आपको बताते हैं कि धोनी के अलावा सबसे ज्यादा टी-20 मैच खेलने वाले भारतीय प्लेयर्स की लिस्ट कौन-कौन से प्लेयर्स शामिल हैं।

इस लिस्ट में सबसे पहला नाम भारतीय क्रिकेट टीम के वर्तमान कप्तान रोहित शर्मा का है। उन्होंने कुल मिलाकर 372 टी-20 मैच खेले हैं। रोहित के बाद दूसरे नंबर महेंद्र सिंह धोनी है। उनके बाद तीसरे नंबर पर सुरेश रैना, चौथे पर दिनेश कार्तिक और पांचवे पर भारत के पूर्व कप्तान विराट कोहली हैं।

  • रोहित शर्मा – 372 मैच
  • महेंद्र सिंह धोनी – 350 मैच
  • सुरेश रैना – 336 मैच
  • दिनेश कार्तिक – 329 मैच
  • विराट कोहली – 328 मैच

आज आईपीएल 2022 का 11वां मैच आज आईपीएल 2022 का 12वां मैच चेन्नई सुपरकिंग्स और पंजाब किंग्स के बीच में खेला गया। इस मैच में पंजाब ने चेन्नई को 54 रनों से हरा दिया। चेन्नई ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया और पंजाब ने 20 ओवर में 180 रन बनाए। पहली पारी के बाद लगा कि चेन्नई यह मैच आसानी से जीत जाएगी लेकिन ऐसा हुआ नहीं।

Written by Deepak Chauhan

Deepak Chauhan is a journalist who expertise is writing digital News on Sports & Political , inspirational stories , having 5+ Year experience as a News Article writer,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IPL 2022 CSK vs PBKS

IPL 2022: CSK vs PBKS: पंजाब ने चेन्नई को 54 रनों से हराया, इतिहास में पहली बार शुरुआती तीनों मैच हारी Chennai Super Kings

एक नजर; ये है आईपीएल के तीन ऐसे खिलाड़ी जिहोंने सबसे कम उम्र में जड़ा शतक