in ,

IPL 2022: RR vs MI: राजस्थान को मिली लगातार दूसरी जीत तो मुंबई को मिली लगातार दूसरी हार, जॉस बने बिग-बॉस

RR vs MI
Image Credit: BCCI/IPL

TATA IPL 2022: RR vs MI: राजस्थान ने आज आईपीएल के नौवें मैच में मुंबई इंडियंस हरा दिया। राजस्थान ने सीजन का लगातार दूसरा मैच जीता है। राजस्थान की टीम ने मुंबई इंडियंस को 23 रनों से हरा दिया। राजस्थान ने पहले बैटिंग करते हुए 20 ओवर में 193 रन बनाए थे लेकिन मुंबई की टीम 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर सिर्फ 170 रन ही बना पाई।

राजस्थान की तरफ से जॉस बटलर ने शानदार पारी खेली और मुंबई के खिलाफ अपना पहला शतक लगाया। बटलर ने 68 बॉल्स में 100 रन की पारी खेली।

राजस्थान की हुई शानदार शुरुआत

जॉस ने पॉवरप्ले के दौरान ही मुंबई के युवा बॉलर बिशल थंपी के एक ओवर में 26 रन बनाए और उसके बाद पिछे मुड़ कर नहीं देखा। 11वें ओवर में ही टीम का स्कोर 100 के पार हो गया। हालांकि तीन नंबर पर बैटिंग करने आए देवदत्त पैडिकल का विकेट जल्दी गिर गया लेकिन फिर संजू सैमसन ने जॉस बटलर का पूरा साथ दिया। जॉस बटलर ने 68 गेंदों में 100 रन की पारी खेली तो वहीं संजू ने 21 बॉल में 30 रन बनाए। लास्ट में शिमरन हेटमायर ने भी तूफानी पारी खेली और सिर्फ 14 बॉल में ही 35 रन बना डाले। इस तरह से राजस्थान रॉयल्स ने 20 ओवर में 193 रन बनाए हैं।

मुंबई की पारी में भी कप्तान रोहित शर्मा और अनमोलप्रीत सिंह जल्दी आउट हो गए लेकिन ईशान किशन और युवा तिलक वर्मा ने शानदार अर्धशतकीय पारी खेली लेकिन टीम को जीत नहीं दिला पाए। ईशान ने 43 गेंदों में 54 रन और तिलक वर्मा ने 33 गेंदों में 61 रन की पारी खेलकर शायद रोहित को हार्दिंक पांड्या का रिप्लेसमेंट दे दिया है। इनके अलावा किरन पोलॉर्ड ने 24 गेंदों में 22 रन की एक धीमी पारी खेली। बाकी कोई भी बल्लेबाज 10 रन का भी आंकड़ा पार नहीं कर पाया।

जॉस बने बिग-बॉस

Image Credit: BCCI/IPL

राजस्थान की ओर से ट्रेंट बोल्ट ने 1, प्रसिद्ध कृष्णा ने 1, नवदीप सैनी ने 2, अश्विन ने 1 और चहल ने भी 2 विकेट लिए। उधर मुंबई की ओर से बुमराह और Tymal Mills ने 3-3 विकेट लिए। वहीं पोलार्ड ने भी एक विकेट लिया, बाकी कोई गेंदबाज एक भी विकेट नहीं ले पाया। जॉस बटलर की शानदार पारी की वजह से उन्हें मैन ऑफ द मैच का रिवॉर्ड दिया गया।

मुंबई को मिली लगातार दूसरी हार

आपको बता दें कि राजस्थान इस आईपीएल सीजन में काफी शानदार फॉर्म में नजर आ रही है। इस टीम ने अभी तक अपने दो मैच पहले बल्लेबाजी करते हुए खेले हैं और दोनों में ही जीत हासिल की है। हालांकि ये दोनों मैच दोपहर में खेले गए थे। वहीं मुंबई की टीम अपने दोनों शुरुआती मैच हार चुकी है। हालांकि मुंबई के फैन्स को उम्मीद है कि उनकी टीम हर बार की तरह इस बार भी हार से शुरुआत करने के बाद भी छठी बार टाइटल जीतेगी।

Written by Deepak Chauhan

Deepak Chauhan is a journalist who expertise is writing digital News on Sports & Political , inspirational stories , having 5+ Year experience as a News Article writer,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GT-vs-DC-Dream11-Prediction-10th-Match-IPL-2022

IPL 2022: DC vs GT: Dream 11 के लिए क्या होगी बेस्ट Playing XI, ये 3 टीम आपको जिता सकती है लाखों रुपये

Tata IPl 2022 DC vs GT

IPL 2022: DC vs GT: पांड्या की गुजरात ने पंत की दिल्ली को 14 रनों से हराया, इन 2 खिलाड़ियों ने किया कमाल