in ,

TATA IPL 2022: लखनऊ (LSG) ने चेन्नई (CSK) को 6 विकेट से हराया, जानें किस-किस ने खेली धमाकेदार पारी

TATA IPL 2022 Lucknow Super Gaints LSG chase 210 runs and beats Chennai Super kings by 6 wicket in a high scoring match
Courtesy by BCCI/PTI Photo

Tata IPL 2022 का आज 7वां मैच चेन्नई सुपरकिंग्स और और लखनऊ सुपरजैंट्स के बीच में खेला गया। इस मैच में गौतम गंभीर की लखनऊ ने धोनी की चेन्नई को 6 विकेट से हरा दिया। मुंबई के ब्रेबोर्न स्टेडियम में खेले जा रहे हैं इस मैच में लखनऊ ने टॉस जीता था और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया लेकिन चेन्नई सुपरकिंग्स ने बेहद ताबड़तोड़ शुरुआत की और 20 ओवर में 210 रनों का पहाड़ खड़ा कर दिया है।

लखनऊ ने चेन्नई को हराया

दूसरी पारी में लखनऊ ने भी सधी हुई शुरुआत की और शानदार ओपनिंग पार्टनरशिप की। केएल राहुल ने 26 गेंदों में 40 रन, क्वेंटन डिकॉक ने 45 गेंदों में 61 रन, मनीष पांडे ने 6 गेंदों ने 5 रन, दीपक हुड्डा ने 8 गेंदों में 13 रन, एविन लुईस ने 23 गेंदों में 55 रन और आयुष बदोनी ने 9 गेंदों में नाबाद 19 रन बनाए।

लुईस को मिला मैन ऑफ द मैच

Courtesy by BCCI/PTI Photo

लुईस अपनी इस पारी के साथ आईपीएल 2022 में अब तक के सबसे तेज 50 रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। इसी धुआंदार पारी की वजह से उन्हें आज के मैच में मैन ऑफ द मैच भी दिया गया। उन्होंने 19वें ओवर में शिवम दूबे की गेंदों पर मैच का रूख पूरी तरह से पलट दिया था।

मैच की पहली पारी

सीएसके की ओर से रॉबिन उथप्पा ने आज ऋतुराज के साथ ओपनिंग की। ऋतुराज तो सिर्फ 1 रन पर रन आउट हो गए लेकिन उथप्पा ने आज अपने पुराने रंग में दिखे। उन्होंने सिर्फ 27 गेंदों में 50 रन की धुंआदार पारी खेली और मोईन अली ने भी उनका पूरा साथ निभाया। मोईन ने भी सिर्फ 22 गेंदों में 35 रन की पारी खेलकर चेन्नई का स्कोर सिर्फ 10 ओवर में ही 100 के पार पहुंचा दिया। इनके अलावा शिवम ने 30 गेंदों में 49, रविद्र जडेजा ने 9 गेंदों में 17, और धोनी ने भी 6 गेंदों में 16 रन की ताबड़तोड़ और नाबाद पारी खेली।

गेंदबाजों की हुई जमकर पिटाई

लखनऊ के गेंदबाजों की बात करें तो आज फ्लैट विकेट होने की वजह से सभी की ठीक-ठाक पिटाई हुई लेकिन फिर भी रवि बिश्नोई ने अपने 4 ओवर्स में किफायती गेंदबाजी करते हुए खतरनाक रॉबिन को सही समय पर वापस पवेलियन भेजा। दुश्मंता चमीरा और कृणाल पांड्या को भी एक-एक विकेट मिला। वहीं एंड्रयू टाय ने 4 ओवर में 40 रन देकर 2 विकेट लिए।

वहीं चेन्नई के गेंदबाज भी रन देने के मामले में पीछे नहीं रहे। ड्वेन ब्रावो ने 4 ओवर में 35 रन देकर 1 विकेट लिया वहीं Dwaine Pretorius ने 4 ओवर में 31 रन देकर 2 विकेट और तुषार देशपांडे ने भी 4 ओवर में 40 रन देकर एक विकेट लिया।

Written by Deepak Chauhan

Deepak Chauhan is a journalist who expertise is writing digital News on Sports & Political , inspirational stories , having 5+ Year experience as a News Article writer,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

MS Dhoni has made world record during CSK vs LSG match of Tata IPL 2022 become 6th player to scored 7000 runs

TATA IPL 2022: CSK vs LSG के मैच में धोनी ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, ताबड़तोड़ पारी की बदौलत दुनियाभर के इन दिग्गजों को छोड़ा पीछे

आईपीएल के तीन सबसे उम्रदराज बल्लेबाज जिन्होंने इस लीग के दौरान बनाया शतक