in

कोहली ने किया बड़ा खुलासा, टीम में जगह देने के लिए उनसे हुई पैसों की मांग

टीम इंडिया के के कप्तान कोहली का आज ना केवल भारतीय क्रिकेट में बल्कि विश्व क्रिकेट में भी एक खास मुकाम हासिल कर चुके हैं। उन्होंने अपनी मेहनत के बल पर इस मुकाम को हासिल किया है। उनका नाम इस तरह से स्थापित हो चुका है। जिसमें उनका कद काफी ज्यादा बढ़ा है। क्रिकेट जगत में कोहली के द्वारा अगर कोई बात की जाए तो हर व्यक्ति उस बात को गंभीरता से सुनना चाहता है।

जिसे चाहे उसे कर सकते हैं टीम में शामिल
जहां तक भारतीय क्रिकेट टीम की बात करें तो कोहली का कद इतना ज्यादा बड़ा हो चुका है कि वह अपनी टीम में किसी भी खिलाड़ी को दाखिल करना चाहे तो आराम से उसे अपनी टीम में ले सकते हैं। और अगर वह अपनी टीम से किसी को भी बाहर करना चाहते हैं। तो उसे भी बहुत आसानी से बाहर कर सकते हैं।

कोहली के चयन के समय मांगे गए थे पैसे।
कोहली यह सब कुछ हासिल तो कर चुके हैं। लेकिन उन्होंने भी अपने चयन को लेकर एक सनसनीखेज खुलासा किया है। जिसमें उन्होंने बताया है कि “एक वह भी समय था। जब उनके सिलेक्शन के लिए उनसे पैसों की मांग की गई थी। रविवार को विराट कोहली ने भारत के फुटबॉल कप्तान सुनील छेत्री के साथ इंस्टाग्राम पर लाइव किया था जिसमें उन्होंने कहा-

“एक समय स्टेट क्रिकेट टीम में उनके चयन के लिए पिता से पैसे मांगे जा रहे थे। मैं अच्छा खेल रहा था। स्टेट क्रिकेट में कोई आगे आया और उसने पिता से कहा कि चयन में तो किसी तरीके की परेशानी नहीं होगी। लेकिन उसके लिए आपको कुछ अतिरिक्त करना होगा।

स्टेट चयन के लिए की गई थी मांग
विराट ने बताया कि उनका मतलब अतिरिक्त से पैसों से था। इतना तो समझ आ ही गया था कि वह क्या मांग रहे हैं। लेकिन उनके पिता मेहनत करके वकील बने और मेहनत करने वालों को यह सब भाषा आसानी से समझ नहीं आती है।

कोहली ने अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए कहा कि “उनके पिता ने कोच को साफ कर दिया कि वह अपने दम पर जो होगा वो कर लेगा। वह ठीक है लेकिन ऐसे नहीं खेलना है। फिर उस समय में काफी रोया। लेकिन मेरे पिता ने कहा था वह करो जो कोई नहीं कर रहा। उनकी यह बात हमेशा के लिए मैंने एक गांठ बांध ली।

इसके बाद सुनील ने कोहली से पूछा कि आखिरी गेंद पर आपको 3 रन बनाने हो और वकार यूनिस और शेन वॉर्न में किसे चुनेंगे तो कोहली ने जवाब दिया कि वकार यूनिस की गेंद पर वह हिट ही कर देंगे।

मनिका पालीवाल

Written by Deepak Chauhan

Deepak Chauhan is a journalist who expertise is writing digital News on Sports & Political , inspirational stories , having 5+ Year experience as a News Article writer,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

गौतम गंभीर के बाद अब हरभजन और युवी ने लगायी अफरीदी को लताड़

सुनील छेत्री से लाइव चैट के दौरान जब अनुष्का ने कोहली को कहा “झूठा”