in

इस राज का खुलासा तो संन्यास लेने के बाद ही करेंगे धोनी

चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी एक लाजवाब कप्तान हैं। उनकी सफलता को लेकर सभी यह जानना चाहते हैं कि आखिर उनकी कामयाबी का राज क्या है? आईपीएल में उनके नेतृत्व में चेन्नई सुपर किंग्स की टीम अब तक तीन बार खिताब को अपने नाम कर चुकी है। यही नहीं उनकी टीम 9 बार प्लेऑफ में पहुंचने में सफल रही है तो साथ में 7 बार वह फाइनल में भी पहुंची है।

सबसे बड़ी बात है कि चेन्नई सुपर किंग्स की टीम पर बीच में 2 वर्षों का प्रतिबंध भी लगा दिया गया था। इसके बावजूद टीम की कामयाबी हैरान करने वाली है। हैदराबाद पर 6 विकेट से जीत के बाद जब महेंद्र सिंह धोनी से यह सवाल पूछा गया कि आखिर उनकी सफलता का राज क्या हैज़ धोनी ने इस राज को फिलहाल बताने से इंकार कर दिया। उन्होंने कहा कि यदि राज का खुलासा करेंगे तो उन्हें फिर आईपीएल की नीलामी में कोई भी नहीं खरीदेगा। 

उन्होंने कहा कि इस राज का खुलासा तो वे अब रिटायरमेंट के बाद ही करेंगे। हालांकि धोनी ने यह जरूर कहा कि फ्रेंचाइजी से जिस तरह का समर्थन मिला है और सहयोगी स्टाफ जिस तरह से काम कर रहे हैं, उनकी वजह से टीम को जीत मिल पाई है, लेकिन इसके अलावा सफलता से जुड़ी और चीजों के बारे में बताने से धोनी ने फिलहाल इंकार कर दिया। 

उन्होंने कहा कि ये चीजें तो मैं संन्यास लेने के बाद ही बताऊंगा। हालांकि आईपीएल में महेंद्र सिंह धोनी कमर के दर्द से भी जूझते नजर आए हैं। इसके बारे में धोनी ने कहा है कि वह फिलहाल अच्छा महसूस कर रहे हैं और विश्व कप को लेकर वे इसका पूरा ध्यान भी रख रहे हैं।

Written by Deepak Chauhan

Deepak Chauhan is a journalist who expertise is writing digital News on Sports & Political , inspirational stories , having 5+ Year experience as a News Article writer,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

इन्होंने बताया विश्व कप के लिए भारतीय टीम को पूरी तरह से बैलेंस

स्टेडियम को भी पार कर गया डिविलियर्स का ये एक हाथ से लगाया गया छक्का