
फुटबाल को भारत में बढ़ावा देने के लिए खूब प्रयास चल रहे हैं। इसी कड़ी में अखिल भारतीय फुटबाल महासंघ का एशियाई फुटबाल परिसंघ के साथ एक समझौता हुआ है। इसके तहत जो समझौता हुआ है वह कोचिंग कॉन्वेंशन को लेकर है। इसका उद्देश्य ये है कि कोचिंग के जो नियम और तरीके हैं, उन पर अधिक ध्यान दिया जाए। साथ कॉन्वेंशन के जरिए निर्देशों पर भी गंभीरता दिखाई जाए।
सावियो मेडेइरा, जो कि एआईएफएफ के कार्यवाहक तकनीकी निर्देशक हैं, उन्होंने इसकी जरूरत के बारे में बताते हुए कहा कि कोचिंग कॉन्वेंशन आज के समय में फुटबाॅल में बहुत ही जरूरी है। यह कोच के लिए बेहद महत्वपूर्ण है, क्योंकि इससे उन्हें टाइम टेबुल को सही से मैनेज करना आ जायेगा।

उन्होंने यह भी बताया कि अलग-अलग माॅड्यूल इसके लिए तैयार किये गये हैं। इसमें जो खाली समय बचेगा, उसमें ये लोग उन कमियों को दूर करेंगे, जिनके वे फिलहाल शिकार हैं। साथ ही उनका आत्मविश्वास भी बढ़ पायेगा।


