in

मुम्बई को घर में धोकर प्लेऑफ की उम्मीदें कायम रखना चाहेगा बेंगलुरु



आईपीएल-2019 में सोमवार को विराट कोहली की अगुवाई वाली रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम मुम्बई के वानखेड़े स्टेडियम में मुम्बई इंडियंस के सामने होगी। इस टूर्नामेंट में अपने पहले 6 मैच हारकर सातवें मैच में जीत दर्ज करने वाली बेंगलुरु को आठवीं जीत की तलाश होगी। एक भी मैच हारने से विराट की टीम प्लेऑफ में जगह बनाने से चूक जाएगी।



कोहली के लिए ये चिंता का विषय हो सकता है कि वानखेड़े स्टेडियम में साल 2012 के बाद से सभी मैचों में आरसीबी को हार का मुंह देखना पड़ा है। वानखेड़े में बेंगलुरु ने मुम्बई के खिलाफ 8 मैच खेले हैं, लेकिन उसे जीत नसीब केवल एक ही मैच में और वह भी सात साल पहले ही हुई थी।

विराट को अब भी उम्मीद है कि उनकी टीम प्लेऑफ में जगह बनाने में कामयाब होगी। वैसे, आंकड़े विराट के पक्ष में खड़े होते नहीं नजर आते हैं। बेंगलुरु और मुम्बई के बीच आईपीएल में अब तक 26 मैच हो चुके हैं, जिनमें से 17 मैच जीतकर मुम्बई की टीम बेंगलुरु पर भारी दिख रही है। 

कप्तान कोहली खुद डिविलियर्स के साथ मिलकर टीम को अच्छी शुरुआत दे रहे हैं। ऐसे में टीम को बाकी बल्लेबाजों से भी उम्दा प्रदर्शन की उम्मीद है। अपनी टीम की ओर से आईपीएल-2018 में विराट 270 रन बनाकर सबसे आगे चल रहे हैं। चहल, जो कि 11 विकेट ले चुके हैं, उनके अलावा बाकी गेंदबाजों पर भी बढ़िया प्रदर्शन करने का दबाव अब निश्चित तौर पर होगा।



मुम्बई की ओर से रोहित शर्मा फॉर्म में लौट आये हैं। डिकॉक और सूर्यकुमार यादव भी अच्छी बल्लेबाजी कर रहे हैं। न तो पोलॉर्ड को लेकर कोई शंका है और न ही हार्दिक पांड्या को लेकर। क्रुणाल भी अच्छा कर रहे हैं। बुमराह और राहुल चाहर गेंदबाजी में कमाल दिखा रहे हैं। अल्जारी जोसेफ का खेलना संदिग्ध है। मैच रात 8 बजे से खेला जाने वाला है।

Written by Deepak Chauhan

Deepak Chauhan is a journalist who expertise is writing digital News on Sports & Political , inspirational stories , having 5+ Year experience as a News Article writer,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बटलर के तूफान में उड़ी मुंबई, 4 विकेट से जीता राजस्थान

एक जीत के बाद बेंगलुरु को मिली सातवीं हार, मुंबई 5 विकेट से जीती