IPL 2022: RCBvsRR: आज रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और राजस्थान रॉयल्स के बीच मैच खेला गया। इस मैच में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर यानी आरसीबी ने राजस्थान रॉयल्स को हरा दिया। आज का मैच सिर्फ इन दो टीमों के बीच ही नहीं बल्कि इन टीमों के दो खिलाड़ियों के बीच में भी था।
इन दो खिलाड़ियों का नाम विराट कोहली और युजवेंद्र चहल है। ये दोनों खिलाड़ी पिछले 8 साल से एक ही टीम यानी रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के लिए खेलते थे लेकिन इस बार कई सालों के बाद पहला ऐसा सीजन था, जिसमें ये दोनों दो अलग-अलग टीम के लिए खेल रहे हैं। विराट कोहली तो अपनी पुरानी टीम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की तरफ से ही खेल रहे हैं लेकिन युजवेंद्र चहल को इस बार बैंगलोर की टीम ने वापस नहीं अपने पास नहीं रखा और इसलिए वो राजस्थान की तरफ से खेल रहे हैं।
जब चहल ने लिया बदला
ऐसे में सभी को इंतजार था कि 8 सीजन तक एक ही टीम के साथ खेलने वाले इन दो खिलाड़ियों का मुकाबला कैसा होगा। विराट कोहली मैदान पर आए और युजवेंद्र चहल से सामना हुआ। विराट ने चहल की ज्यादा गेंद तो नहीं खेली लेकिन विराट कोहली नॉन-स्ट्राइक की तरफ से एक सिंगल लेनी की सोची लेकिन संजू सैमसन के शानदार थ्रो ने उन्हें वापस नॉन-स्ट्राइक की तरफ आने को मजबूर कर दिया और वहां युजवेंद्र चहल पूरी तरह से तैयार थे। चहल ने डाइव लगाते हुए थ्रो पकड़ा और विराट कोहली को रन आउट कर दिया।

उसके ठीक अगली गेंद पर चहल ने एक शानदार लेग स्पिन बॉल की और डेविड विली को बोल्ड कर दिया। इस जगह से आरसीबी पूरी तरह बैकफुट पर आ चुकी थी। हालांकि फिर दिनेश कार्तिक और शाहबाज अहमद की मदद से आसरीबी को जीत मिल गई। चहल ने अपनी पुरानी टीम के खिलाफ जो प्रदर्शन किया है, उसकी वजह से वो ट्विटर पर ट्रेंड कर रहे हैं। यहां देखें ट्विटर रिएक्शन:


