आजकल क्रिकेट के मैदान में ऐसे खिलाड़ी की उपयोगिता बहुत अधिक बढ़ती जा रही है, जो बल्ले और गेंद दोनों से अच्छा प्रदर्शन करने में कामयाब होते हैं। खासकर यदि आईपीएल जैसे छोटे फॉर्मेट के बात की जाए जहां पर खेलने के लिए सिर्फ 120 गेंद होती है।
वहां पर ऐसे खिलाड़ी की उपयोगिता और भी अधिक बढ़ जाती है। T-20 फॉर्मेट ऐसा फॉर्मेट होता है जहां पर तकनीकी रूप से भले ही कोई खिलाड़ी दक्ष हो या ना हो पर प्रदर्शन के मामले में अच्छा होना बहुत जरूरी है। एक ऐसा खिलाड़ी जो कई रोल मैदान पर निभा सके वह बहुत उपयोगी हो जाता है। ऐसा ही खिलाड़ी को ऑल राउंडर कहा जाता है।
आईपीएल के पिछले 11 सालों में हमने कई ऐसे खिलाड़ी को देखा है जिन्होंने अपने ऑल राउंडर प्रदर्शन के बल पर कई मैचों को बहुत ही रोमांचक बना दिया है।
आईपीएल में हमेशा ही ऐसे प्रतिभाशाली खिलाड़ी मौजूद रहे हैं और आज भी ऐसे खिलाड़ी आईपीएल का हिस्सा बने हुए हैं। आज हम कुछ ऑलराउंडर की चर्चा करेंगे जिन्होंने अपने प्रदर्शन के बल पर सबको मनोरंजित किया है।

एल्बी मोर्केल
यदि आईपीएल के कुछ बेहतरीन ऑल राउंडर से बात की जाए तो उसमें एल्बी मोर्केल का सबसे पहला स्थान आता है। एल्बी मोर्केल मूल रूप से साउथ अफ्रीका टीम के खिलाड़ी थे।आईपीएल में सबसे ज्यादा चेन्नई सुपर किंग्स की टीम की तरफ से खेला था। यह हमेशा एक प्रमुख गेंदबाज के तौर पर खेलते थे और टीम को शुरुआती सफलता जरूर दे जाते थे। आखिरी ओवरों में इनकी गेंदों का सामना करना किसी भी बल्लेबाज के लिए बहुत मुश्किल होता था, और आखिरी ओवर्स में यदि बल्लेबाजी की बात की जाए तो भी इनकी स्ट्राइक रेट करीब डेढ़ सौ के आसपास की होती थी और आखरी के ओवर्स में यह लंबे लंबे शॉर्ट्स लगाने के लिए जाने जाते थे। इन्होंने अपना एक आखरी आईपीएल सन 2016 में खेला था।

कीरोन पोलार्ड
T-20 क्रिकेट के कुछ बेहद ही उपयोगी खिलाड़ियों की बात की जाए तो उसमें किरोन पोलार्ड का नाम भी आता है। यह एक T20 फॉर्मेट के लिए बेहद परफेक्ट खिलाड़ी है जो ना सिर्फ अपने बल्लेबाजी और गेंदबाजी से बल्कि क्षेत्ररक्षण से भी टीम को काफी अहम योगदान पहुंचाते हैं। किरोन पोलार्ड के नाम 123 मैचों में दो हजार से ज्यादा आईपीएल में रन है इसके साथ ही करीब 9 की इकॉनमी के साथ उन्होंने रन बनाएं रन दिए हैं। यह मुंबई इंडियन के सदस्य हैं।

ड्वेन ब्रावो
ड्वेन ब्रावो ने अपने अधिकतर मैचेज चेन्नई सुपर किंग्स की तरफ से खेले थे यह बेहद अच्छे स्तर के ऑलराउंडर हैं। बैट और बॉल दोनों सही इनका प्रदर्शन बहुत ही जबरदस्त रहता है।

जैक कैलिस
दुनिया की कुछ बेहद ही चुनिंदा ऑल राउंडर की बात की जाए तो जैक कैलिस का नाम निश्चित तौर पर ही आएगा। जैक कैलिस का क्रिकेटिंग कैरियर लगभग 15 साल के आस पास कर रहा है। अपने पूरे करियर के दौरान उन्होंने साउथ अफ्रीका टीम की तरफ से बहुत ही शानदार प्रदर्शन किया था। यदि आईपीएल की बात की जाए तो रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु के तरफ से इन्होंने आईपीएल कैरियर की शुरुआत की थी। यहां पर भी कैलिस ने अपना जलवा जमकर दिखाया और शानदार प्रदर्शन करने के बाद आईपीएल से रिटायरमेंट ले लिया।

शेन वॉटसन
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट के एक बेहद ही अच्छे ऑलराउंडर है। राजस्थान रॉयल्स पहली बार आईपीएल के चैंपियन बनी थी तो उस दौरान सेन वाटसन का काफी अहम योगदान रहा था। शेन वॉटसन के नाम आईपीएल में करीब 25 सौ रन है इसके साथ ही उन्होंने आईपीएल में अब तक सत्तर से ज्यादा विकेट हासिल की है। सेन वाटसन एक ऐसे खिलाड़ी है जो दो बार मैन ऑफ द टूर्नामेंट का खिताब भी अपने नाम कर चुके हैं।