in

ये होगा किंग्स 11 पंजाब का अगला कप्तान

यह देखा जाता है कि आईपीएल के प्रमुख दावेदारों में से एक चेन्नई सुपर किंग मुंबई इंडियंस बेंगलुरु रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु जैसे टीमें ही रहती हैं. इन्हीं टीमों के कोई ना कोई एक टीम आईपीएल का चैंपियन बनेगी. अब तक का आईपीएल का यदि इतिहास देखें तो समझ में आता है कि इसमें मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स का दबदबा बरकरार रहा है.

वहीं कुछ टीमें अपने इस सफर को निश्चित तौर पर याद नहीं रखना चाहेंगे, क्योंकि आईपीएल का बीता सफर इन इन टीमों के लिए बेहद निराशाजनक रहा है इन्हीं टीमों में से किंग्स इलेवन पंजाब की टीम है, जिसके लिए आईपीएल का 2008 से 2018 तक का सफर बेहद निराशाजनक रहा है. किंग्स इलेवन पंजाब अब तक सिर्फ एक बार आईपीएल के फाइनल में पहुंच सकी है. 2014 में  पंजाब की कमान जॉर्ज बेली के हाथों में थी और उन्होंने अपनी टीम को बहुत ही अच्छा प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया जिसके बल पर टीम फाइनल तक पहुंची।यद्यपि टीम फाइनल नहीं जीत सकी, लेकिन फिर भी पंजाब का अब तक का सबसे बेहतरीन प्रदर्शन रहा. लेकिन पंजाब की टीम इसके बाद से अच्छा प्रदर्शन नहीं दोहरा सकी.

इसका प्रमुख कारण कहीं ना कहीं टीम का प्रदर्शन तो था ही, टीम की कप्तानी भी काफी अस्थिर रही. जिसकी वजह से पंजाब कोई प्रभाव नहीं छोड़ सकी. इस वर्ष टीम फिर से एक नए कप्तान की तलाश में होगी जो उसको इन सारी मुश्किलों से पार कराते हुए टीम को विजयपथ पर लाए और आईपीएल 2019 का चैंपियन बनाएं.

यदि वर्तमान की पंजाब टीम देखें तो इसमें कई ऐसे चेहरे नजर आते हैं जिनको किंग्स इलेवन पंजाब की कप्तानी का भार दिया जा सकता है. यह खिलाड़ी अभी शानदार प्रदर्शन भी कर रहे हैं साथ ही साथ इनमें टीम को लीड करने का भी माद्दा है. पंजाब की कप्तानी करने के सबसे प्रबल दावेदारों में से प्रमुख केएल राहुल है.

केएल राहुल निश्चित तौर पर एक बेहद प्रतिभाशाली खिलाड़ी है, जो अपनी प्रतिभा के बदौलत ही आज टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली के बहुत ही पसंदीदा खिलाड़ी हैं. केएल राहुल भारतीय टेस्ट टीम के एक नियमित ओपनर के तौर पर खेलते हैं और कई मौकों पर उन्होंने बेहद शानदार प्रदर्शन किया है. यदि T20 फॉर्मेट की बात करें तो यहां पर भी राहुल का दमखम हमें आईपीएल के कई सीजन में देखने को मिला है.

केएल राहुल ने अपनी दमदार पारियों की बदौलत कई मौकों पर टीम को जीत दिलाई है इन्हीं सब कारणों के चलते राहुल को टीम का कप्तान बनाया जा सकता है. लेकिन यहां पर यह बात भी गौर करने लायक है कि केएल राहुल टीम के बेहतरीन खिलाड़ी हैं और कप्तानी का बोझ कहीं ना कहीं उन पर एक अतिरिक्त दबाव डालने का काम भी कर सकता है जिसकी वजह से हो सकता है कि वह अपनी बल्लेबाजी को इतनी बेहतर तरीके से ना कर पाए.

कप्तानी के प्रमुख दावेदारों में से एक मनदीप सिंह भी हैं मनदीप सिंह आईपीएल में पंजाब की टीम का पहले भी हिस्सा रह चुके हैं इनको कप्तानी करने का अनुभव नहीं है पर यह इंडिया टीम के सदस्य भी रह चुके हैं.

यदि किंग्स इलेवन पंजाब किसी विदेशी खिलाड़ी को टीम का कप्तान बनाना चाहती है तो उसमें सबसे प्रबल दावेदार मोरिसेस हेनरिक होंगे. यह खिलाड़ी बिगबैश में भी कप्तानी कर चुका है. एक कप्तान के रूप में इनका प्रदर्शन भी जबरदस्त रहा है. यह किंग्स इलेवन पंजाब टीम के मैनेजमेंट के ऊपर निर्भर करता है कि वह इन्हें कप्तान के तौर पर देखना चाहती है या नहीं.

Written by Deepak Chauhan

Deepak Chauhan is a journalist who expertise is writing digital News on Sports & Political , inspirational stories , having 5+ Year experience as a News Article writer,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बुमराह आईपीएल के शुरुआती मैच नहीं खेलेंगे

दूसरे T-20 में रोहित शर्मा ने बनाये 4 नए रिकॉर्ड।