in ,

दूसरे T-20 में रोहित शर्मा ने बनाये 4 नए रिकॉर्ड।

भारत और न्यूजीलैंड के बीच चल रही T-20 श्रृंखला में कप्तानी कर रहे रोहित शर्मा ने दूसरे T20 मैच में 4 बड़े रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए। 8 फरवरी के दिन भारत और न्यूजीलैंड के बीच दूसरा T20 मैच खेला गया, जिसमें भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड को 7 विकेट से हरा दिया। इस जीत के साथ ही भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन T20 मैच की हो रही श्रंखला 1-1 से बराबर हो गई है।

भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला गया दूसरा T20 मैच रोहित शर्मा के लिए भी कई सौगात लेकर के आया। न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टी-20 मैच में जीत के मुख्य किरदार के तौर पर रोहित शर्मा उभरे। जिन्होंने 29 गेंदों पर 50 रन की इनिंग खेली। इसी अर्धशतक के साथ रोहित शर्मा ने अपना T20 कैरियर में 20 बार 50+ स्कोर करने में कामयाब हुए।

इसी के साथ ही रोहित शर्मा ने T20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा अर्धशतक लगाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। रोहित शर्मा के नाम 16 अर्धशतक और चार शतक है।
 इसके पहले यह रिकॉर्ड विराट कोहली के नाम था जिनके नाम अभी 19 अंतरराष्ट्रीय अर्धशतक है। इसके साथ ही रोहित शर्मा T20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं रोहित शर्मा ने अब तक 92 T-20 मैच खेले हैं, जिसमें उनके नाम 2288 रन है यह रन इन्होंने  32.68 के औसत से बनाए हैं।

इसके साथ ही एक और रिकॉर्ड रोहित शर्मा ने कप्तानी के लिए बनाया है। रोहित शर्मा ने अब तक 14 T-20 मैच में कप्तानी की है जिसमें से उन्हें 12 टी-20 मैचों में जीत मिली है। वहीं यदि विराट कोहली का रिकॉर्ड देखें तो विराट कोहली ने 20, T20 मैच में कप्तानी की है जिसमें उनके नाम 12 जीत दर्ज है । इस तरह से जीत के मामले में रोहित शर्मा ने विराट कोहली की बराबरी कर ली है।

एक कप्तान के तौर पर T20 मैचों में भारत को सबसे ज्यादा सफलता धोनी के कप्तानी में मिली है। धोनी की कप्तानी में भारतीय टीम ने 41 मैचों में जीत दर्ज की है।

इसके साथ ही रोहित शर्मा ने एक नया कीर्तिमान भी अपने नाम किया है। टी-20 मैचों में रोहित के नाम में 102 छक्के हैं ।इसी के साथ रोहित T20 मैचेज में छक्के लगाने की मामले में तीसरे नंबर पर हैं। रोहित शर्मा से ऊपर सिर्फ क्रिस गेल और मार्टिन गुप्टिल है जिनके नाम संयुक्त रूप से 103-103 छक्के दर्ज हैं। यदि रोहित शर्मा अगले T20 मैच में 2 छक्के भी लगा देते हैं तो वह T20 क्रिकेट में छक्के लगाने के मामले में पहले नंबर पर आ जाएंगे।

Written by Deepak Chauhan

Deepak Chauhan is a journalist who expertise is writing digital News on Sports & Political , inspirational stories , having 5+ Year experience as a News Article writer,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ये होगा किंग्स 11 पंजाब का अगला कप्तान

आईपीएल के दस सबसे सफल गेंदबाज !