in ,

आईपीएल के दस सबसे सफल गेंदबाज !

किसी भी टूर्नामेंट को उसे खेलने वाले खिलाड़ी बेहतरीन बनाते हैं. जिस टूर्नामेंट में जितने ज्यादा विश्वस्तरीय खिलाड़ी मौजूद रहेंगे वह टूर्नामेंट उतना ही अधिक प्रतिस्पर्धा से भरा रहेगा और उसमे बहुत ही अच्छे प्रदर्शन देखने को मिलेंगे.

यदि बात आईपीएल की करी जाए तो यह भी टूर्नामेंट सिर्फ इस वजह से बेहद खास है क्योंकि इसमें विश्व के बेहतरीन खिलाड़ी खेलते हुए देखने को मिलते हैं, जिन का प्रदर्शन बहुत ही काबिले तारीफ होता है. आईपीएल के इतिहास को उठा कर के देखें तो कई बेहतरीन गेंदबाजों ने अपनी गेंदों के दम पर अपना नाम आईपीएल रिकॉर्ड बुक में दर्ज कराया है.

कई गेंदबाजों में से कुछ चुनिंदा 10 बेहतरीन गेंदबाजों के बारे में आज हम यहां चर्चा करेंगे जिन्होंने अब तक आईपीएल में सबसे बेहतरीन प्रदर्शन करके सबसे ज्यादा विकेट हासिल किए हैं।

लसिथ मलिंगा
विश्व के कुछ प्रमुख तेज गेंदबाजों की बात करें तो उनमें से एक लसिथ मलिंगा है. मुंबई इंडियन के
प्रमुख तेज गेंदबाज जिन्होंने मुंबई इंडियन के लिए खेलते हुए आईपीएल में अब तक  179 विकेट लिए है.

अमित मिश्रा 
इन्होंने आईपीएल में अब तक 146 विकेट हासिल किए हैं. इनके नाम आईपीएल में तीन हैट्रिक लेने का रिकॉर्ड दर्ज है.

पीयूष चावला
कोलकाता नाइट राइडर के प्रमुख  गेंदबाजों में से एक पीयूष चावला आईपीएल में अब तक 140 विकेट हासिल कर चुके हैं.

हरभजन सिंह
हरभजन सिंह के नाम से तो शायद हर कोई परिचित है. वह एक बहुत ही महान स्पिनर है. पहले चेन्नई सुपर किंग का हिस्सा थे उसके बाद मुंबई इंडियंस ने अपने टीम में शामिल किया. हरभजन के नाम आईपीएल में अब तक 134 विकेट है.

ड्वेन ब्रैवो
ड्वेन ब्रैवो दुनिया के कुछ बेहतरीन ऑल राउंडर है. इनके नाम आईपीएल के 122 मैचों में 136 विकेट है.

भुवनेश्वर कुमार 
भुवनेश्वर कुमार के नाम 102 मैचों में 120 आईपीएल के विकेट हैं.भुवनेश्वर कुमार भारत के प्रमुख तेज गेंदबाज है. इसके साथ ही सनराइजर्स हैदराबाद की तरफ भी प्रमुख तेज गेंदबाज की भूमिका निभाते हैं.

सुनील नरेन्

कोलकाता नाइट राइडर के प्रमुख गेंदबाज सुनील नरेन है. यह यह एक बेहद खास गेंदबाज है इनको एक रहस्यमय गेंदबाज भी समझा जाता है. किसी भी बैट्समैन के लिए इनकी गेंदों को समझना बहुत मुश्किल होता है.

उमेश यादव
भारत के प्रमुख तेज मे से एक उमेश यादव आईपीएल में भी अपना जलवा लगातार बिखेरते रहे हैं. उन्होंने आईपीएल में कई नामी-गिरामी बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाया है. आईपीएल में इनके द्वारा किए गए शिकार की बात की जाए तो उन्होंने अब तक 102 मैचों में 120 विकेट हासिल किए हैं. उमेश यादव इस वक्त रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के एक प्रमुख तेज गेंदबाज के रूप में खेल रहे हैं.

रविचंद्रन अश्विन
आईपीएल में अभी तक सिर्फ एक टीम चेन्नई सुपर किंग का बहुत ही दबदबा रहा है यदि इनमें से किसी एक प्रमुख गेंदबाज की भूमिका रही है तो वह रविचंद्रन अश्विन हैं. अश्विन ने चेन्नई की तरफ से खेलते हुए बहुत ही प्रभावशाली प्रदर्शन किया है.  आईपीएल में अश्विन के नाम 110 मैचों में 125 विकेट है अश्विन ने न सिर्फ आईपीएल में अपना नाम बनाया है, बल्कि अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में भी यह 250 विकेट हासिल करने वाले सबसे सफल गेंदबाज हैं.

आशीष नेहरा 
भले अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से अलविदा कह चुके हैं लेकिन आईपीएल में अपना अच्छा खासा नाम बनाया है. आशीष नेहरा के नाम 88 मैचों में 106 विकेट हैं. आशीष नेहरा भारत के सबसे खतरनाक तेज गेंदबाजों में से एक है. इनकी स्विंग करती हुई गेंदों को खेलना किसी भी बल्लेबाज के लिए हमेशा ही टेढ़ी खीर साबित होता हुआ है.

-Sports Desk Playonindia

Written by Deepak Chauhan

Deepak Chauhan is a journalist who expertise is writing digital News on Sports & Political , inspirational stories , having 5+ Year experience as a News Article writer,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

दूसरे T-20 में रोहित शर्मा ने बनाये 4 नए रिकॉर्ड।

आईपीएल के रहस्यमयी गेंदबाज