
आईपीएल 2019 के शुरू होने के अब बहुत ही कम दिन शेष रह गए हैं. क्रिकेट की दुनिया में एक विशेष पहचान बना चुका T20 क्रिकेट का यह बेहद ही प्रतिष्ठित लीग आईपीएल 23 मार्च से शुरू होगा. यह आईपीएल का बारहवाँ संस्करण होगा.
आईपीएल अपने शानदार क्रिकेट के लिए पूरे विश्व क्रिकेट में पहचाना जाता है. इसके बहुत ही रोमांचक मैच दर्शकों को दांतो तले उंगली दबाने के लिए मजबूर कर देते हैं. आईपीएल के इतिहास को यदि हम उठा कर के देखे तो उसने हमारे देश को कई बेहद ही प्रतिभाशाली क्रिकेटर दिए है, और आईपीएल की सबसे बड़ी खासियत यही है कि इसमें कई बेहतरीन खिलाड़ी हमेशा ही अपना सर्वश्रेस्ठ प्रदर्शन करते हैं, इसकी वजह से है बेहद प्रतिष्ठित लीग और भी ज्यादा रोमांचक बन जाती है.
यदि आईपीएल के द्वारा खोजे गए कुछ बेहद प्रतिभाशाली क्रिकेटर्स की बात की जाए तो जसप्रीत बुमराह उनमें से एक है जसप्रीत बुमराह को मुंबई इंडियंस की खोज भी कहा जा सकता है, क्योंकि यही वह टीम है जिसने जसप्रीत बुमराह की प्रतिभा को बारीकी से समझा और उसको निखार करके इस स्तर का बनाया कि आज वह ना सिर्फ भारत के बल्कि पूरी दुनिया के टॉप 5 गेंदबाजों में से एक है. लेकिन आईपीएल के अभी शुरुआती मैच में शायद हमें इस बेहद शानदार क्रिकेटर को देखने का मौका नहीं मिलेगा.

इसके पीछे के मुख्य वजह 2019 में होने वाले क्रिकेट का वर्ल्ड कप है. आईपीएल के तुरंत बाद ही आईसीसी का एक बेहद ही प्रतिष्ठित टूर्नामेंट वर्ल्ड कप की शुरुआत होगी. जिसमें बुमराह टीम इंडिया के प्रमुख तेज गेंदबाज हैं. जसप्रीत बुमराह के हालिया प्रदर्शन को देखें तो इससे उनकी टीम में अहमियत साफ तौर पर पता चलती है. इस समय वह भारत के सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज हैं. भारत ने जब ऑस्ट्रेलिया का दौरा किया था, तो उस वक्त बुमराह ने सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी करते हुए सबसे अधिक विकेट लिए थे उसके बाद उनको ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एकदिवसीय सीरीज और न्यूजीलैंड के खिलाफ एकदिवसीय सीरीज से आराम दिया गया. यह इस वजह से किया गया ताकि बुमराह पूरी तरीके से फिट रहें.
आईपीएल का टूर्नामेंट करीब 1 महीने चलता है जिसमें करीब 50 से भी ज्यादा मैसेज खेले जाते हैं. यदि इस दौरान कोई भी खिलाड़ी चोटिल हो जाता है तो उसके जल्दी ठीक होने की संभावना भी बेहद ही काम रहती है. इसी बात को ध्यान रखते हुए विराट कोहली ने एक समय एक फार्मूला सुझाया था कि जो भारत के प्रमुख तेज गेंदबाज है. खासकर जसप्रीत बुमराह को कम से कम मैच खिलाने की कोशिश करनी चाहिए ताकि वह वर्ल्ड कप के लिए पूरी तरीके से फिट रहें. विराट ही इस अपील को ध्यान में रखते हुए मुंबई इंडियंस के मैनेजमेंट इस बात पर गौर कर सकती है कि जसप्रीत बुमराह को आईपीएल के प्रमुख मैचों में ही खिलाया जाए इसके साथ ही यदि शुरुआती मैचों में उनकी इतनी जरूरत महसूस नहीं होती है तो शुरुआती मैच में नहीं खिलाया जाए. जिससे उनको अधिक से अधिक आराम मिल सके और बाकी के मैचों के लिए फिट रह सके.
विराट कोहली की यह अपील सिर्फ जसप्रीत बुमराह के लिए के लिए नहीं थी बल्कि इसके साथ ही टीम इंडिया के दूसरे तेज गेंदबाज तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार के बारे में भी यही कहा जा रहा है कि उन्हें आईपीएल के कम से कम मैच खिलाए जाएं. लेकिन यहां पर समस्या यह है कि यह दोनों ही तेज गेंदबाज अपनी-अपनी आईपीएल फ्रेंचाइजी के प्रमुख तेज गेंदबाज हैं यदि इन्हें मैच में नहीं उतारा गया तो इससे टीमों के परिणाम भी बहुत अधिक प्रभावित हो सकते हैं. अब यह टीम मैनेजमेंट को एक निर्धारित करना है कि जसप्रीत बुमराह जैसे गेंदबाज को कितने मैच खिलाते हैं.
खेल की चटपटी और रोचक खबरों के लिए सब्सक्राइब करे हमारा यूट्यूब चैनल
https://www.youtube.com/playonindiatv