in

रैना ने कहा: धोनी मेरा पसंदीदा खिलाड़ी है, उसकी जगह कोई नहीं ले सकता…

सुरेश रैना ने कहा कि चेन्नई सुपरकिंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी आईपीएल-11 में इस समय जिस तरह का विध्वंसक प्रदर्शन कर रहे हैं उसे देखते हुए कोई उनकी जगह नहीं ले सकता।

चेन्नई सुपरकिंग्स के सदस्य रैना ने गुडग़ांव में असिक्स की नई फुटवीयर रेंज लांच करने के बाद संवाददाताओं के साथ बातचीत में धोनी के करियर को लेकर पूछे जाने पर कहा, ”धोनी इस समय कमाल का प्रदर्शन कर रहे हैं। मुझे नहीं लगता कि फिलहाल कोई धोनी की जगह ले सकता है। वह इतना अच्छा खेल रहे हैं कि जब तक चाहे तो खेल सकते हैं।”  रैना ने साथ ही कहा, ”धोनी मेरे पसंदीदा खिलाड़ी हैं और उनकी कप्तानी में चेन्नई की टीम एक बार फिर शानदार प्रदर्शन कर रही है और आईपीएल के प्लेऑफ में पहुंच चुकी है। टीम के प्रदर्शन का श्रेय कप्तान को जाता है जो अपने प्रदर्शन और कौशल से टीम का नेतृत्व कर रहे हैं।”  

Written by Deepak Chauhan

Deepak Chauhan is a journalist who expertise is writing digital News on Sports & Political , inspirational stories , having 5+ Year experience as a News Article writer,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

जानिए किस वजह से की इस खिलाड़ी की पत्नी ने पीटाई…..

महिला शतरंज चैंपियनशिप आठवाँ मैच ड्रॉ , जू वेंजुन खिताब से एक जीत दूर