विश्व महिला शतरंज चैंपियनशिप में राउंड 8 का मैच ड्रॉ रहने के बाद अब चीन की जू वेंजुन हमवतन और मौजूदा विश्व चैम्पियन तान होंजई के खिलाफ एक अंक की बढ़त के साथ खिताब के और करीब आ गयी है । हालांकि अभी दो मैच बाकी है और लगातार दो हार उनका सपना तोड़ भी सकती है । आज हुए मैच में क्वीन पान ओपनिंग में सफ़ेद मोहरो से खेल रही जू और काले मोहरो से खेल रही तान में से किसी नें भी कोई खतरा नहीं उठाया और मैच अनिर्णीत समाप्त हुआ ।