in

जानिए फ्लेमिंग ने बटलर के बारे में क्या कहा….

राजस्थान राॅयल्स से मिली हार के बाद चेन्नई सुपर किंग्स के कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने सलामी बल्लेबाज जोस बटलर की तारीफ करते हुए कहा कि इंग्लैंड के इस बल्लेबाज ने कठिन पिच पर उम्दा पारी खेली। बटलर ने 60 गेंद में नाबाद 95 रन बनाए जिसकी मदद से राजस्थान ने चेन्नई सुपर किंग्स को कल चार विकेट से हराया।           
फ्लेमिंग ने कहा, ‘‘ चेत्रई की टीम ने राजस्थान के खिलाफ रणनीति बनाई थी लेकिन कारगर साबित नहीं हुई। बटलर अलग ही लीग में थे। उसे जल्दी आउट कर त्तो मैच का नतीजा कुछ और होता।

उन्होंने कहा, ‘‘पावरप्ले के बाद हमने दो विकेट लिए तब भी मुकाबला बराबरी का था। हमें उम्मीद थी कि पिच धीमी होगी तो हमारे स्पिनरों को मदद मिलेगी। लेकिन इस पिच पर मध्यम तेज गेंदबाज ही चल रहे थे।’’ गेंदबाजों के प्रदर्शन के बारे में पूछने पर उन्होंने कहा, ‘‘वह बेहतर हो सकता था। लेकिन बटलर की पारी के कारण वे दबाव में आ गए थे।’’

Written by Deepak Chauhan

Deepak Chauhan is a journalist who expertise is writing digital News on Sports & Political , inspirational stories , having 5+ Year experience as a News Article writer,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

विश्व महिला शतरंज चैंपियनशिप में जू वेंजुन जीत से दो कदम दूर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि क्रिकेट के जरिए भारत और नेपाल के संबंधों को सुधारा जाएगा…