मोहम्मद शमी की पत्नी हसीन जहां बेटी आयरा और अपने वकील जाकिर हुसैन के साथ पुलिस सुरक्षा में रविवार को ससुराल पहुंची लेकिन उन्हें वहां ताला लगा मिला। हसीन जहां अपनी सुरक्षा को खतरा बताते हुए पुलिस को साथ शमी के पैतृक गांव सहसपुर (अमरोहा) अपनी ससुराल पहुंची, लेकिन मकान में ताला लगा होने के कारण उन्हें गांव से मायूस होकर लौटना पड़ा।
हसीन जहां का कहना हैं कि अब मुझे यहीं रहना है। मुझे भले ही चाहे जितना परेशान किया गया हो लेकिन मैं ये रिश्ता किसी भी कीमत पर टूटने नहीं दूंगी। मुझे मेरे हक-हकूकों से बेदखल नहीं किया जा सकता है।
गौरतलब है कि भारतीय तेज गेंदबाज शमी और उनकी पत्नी हसीन जहां के बीच विवाद मार्च के पहले सप्ताह में जगजाहिर हुआ था। हसीन ने शमी पर अन्य महिलाओं से अवैध संबंध रखने, मैच फिक्सिंग और उम्र के दस्तावेजों में हेराफेरी करने जैसे संगीन आरोप लगाए थे।