in

2020 तक वापसी कर सकती है टेनिस स्टार सानिया मिर्जा

भारत की टेनिस स्टार सानिया मिर्जा मां बनने वाली हैं। फिलहाल सानिया चोट के कारण भी टेनिस से दूर है। अब वह कोर्ट पर कब वापसी करेंगी, सवाल पर उनका कहना है कि यह बहुत आगे की बात है। मां बनते ही टेनिस कोर्ट पर वापसी उनके लिए प्राथमिकता होगी। वह एक उदाहरण रखना चाहती हैं कि गर्भवती होने के कारण महिलाओं को अपने सपनों को नहीं छोडऩा चाहिए।

2010 में सानिया ने शोएब से शादी की थी और पिछले माह ही उन्होंने अपने गर्भवती होने की जानकारी दी। सानिया ने कहा- हम इस (बच्चे के) बारे में कुछ समय से सोच रहे थे। हमें लगा कि अब जीवन में आगे बढऩे और जीवन के नए दौर का अनुभव करने के लिए यह सही समय है। 

उन्होंने कहा, एक महिला के लिए गर्भवती होना अहम है। अगर आप इस अवस्था में होती हैं, तो आपके लिए एक स्वस्थ बच्चे का जन्म महत्वपूर्ण रहता है। मैं चाहती हूं कि महिलाएं इस बात को समझें कि आप भले ही एक लोकप्रिय हस्ती हों या आम इंसान, वजन बढऩा मायने नहीं रखता। मां बनने के दौरान आपका वजन बढ़ेगा, लेकिन आप इसे अपनी इच्छा से कम भी कर सकती हैं।

Written by Deepak Chauhan

Deepak Chauhan is a journalist who expertise is writing digital News on Sports & Political , inspirational stories , having 5+ Year experience as a News Article writer,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

मोहम्मद शमी की पत्नी हसीन जहां ने मांगा एक मौका….

video: जानिए किस खिलाड़ी के घर पर कोहली एंड कंपनी ने हैदराबादी बिरयानी का लुत्फ उठाया