भारत की टेनिस स्टार सानिया मिर्जा ने बीते दिन ही अपने फैंस को खुशखबरी दी थी कि वह प्रेग्रैंट हैं। सानिया और उनके पति पाकिस्तान क्रिकेट टीम के मेंबर शोएब मलिक ने ट्विटर पर एक पोस्ट डालकर इसका ऐलान किया था। सानिया फिलहाल घुटने में चोट के कारण टेनिस से दूर चल रही हैं। इसी दौरान उनकी प्रेग्रेंट होने की खबरें बाहर आ गई। अब जाकर सानिया के पिता और कोच इमरान ने पुष्टि कर दी है कि आगामी अक्टूबर में बेटी के घर किलकारियां गूंजेंगी।
छह बार की ग्रैंडस्लैम विजेता सानिया ने बीते दिनों एक शो में कहा था कि शोएब बेटी की चाहत पाले हुए हैं।