भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली पत्नी अनुष्का शर्मा का 30वां जन्मदिन मना रहे हैं। शादी के बाद अनुष्का का यह पहला बर्थ डे है। विराट ने अपने ट्वीटर पर अनुष्का को विश किया है।
Happy B'day my love. The most positive and honest person I know. Love you ♥️ pic.twitter.com/WTepj5e4pe
— Virat Kohli (@imVkohli) May 1, 2018
विराट ने अपने ट्वीटर पर अनुष्का को विश करते हुए लिखा है कि हैप्पी बर्थ-डे माई लव… आई नो यू आर मोस्ट एंड पॉजिटिव पर्ससन… लव यू…। शादी के बाद अनुष्का का ये पहला बर्थडे है लेकिन वो फिर भी बर्थडे का जश्न नहीं मनाएंगी।
लंबे समय से इन दोनों के अफेयर की चर्चाओं के बाद ये कपल बीते साल 2017 दिसंबर में शादी के बंधन में बंधे। टीम इंडिया के टॉप बल्लेबाज कोहली और बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस अनुष्का की यह जोड़ी हमेशा सुर्खियों में रहते हैं।
शादी के पहले भी ये कपल कहीं कहीं स्पॉट होते रहते हैं वह सिलसिला आज भी जारी है। एक तरफ जहां खेल के मैदान में कोहली को सपोर्ट करने अनुष्का पहुंचती हैं, तो दूसरी तरफ अनुष्का की फिल्म का प्रमोशन कोहली अपने ट्विटर अकाउंट से करते हैं।