in

टी20 में 5000 रन बनाने वाले पहले कप्तान बने धोनी….

आईपीएल 2018 में चेन्नई सुपरकिंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने अपनी टीम को ना सिर्फ जीत दिलाई बल्कि कई रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिए। बुधवार (25 अप्रैल, 2018) को बेंगलुरु के 205 रनों का पीछा करते हुए चेन्नई ने दो गेंद शेष रहते 207 रन बना डाले। धोनी ने अंबाती रायुडू (82) संग नाबाद 70 रन की पारी खेली। इस दौरान उन्होंने महज एक चौका लगाया जबकि धुआंधार सात छक्के लगाए। बता दें कि अपनी इस पारी के बाद धोनी अब आईपीएल इतिहास में एक कप्तान के रूप में टी-20 क्रिकेट में सबसे अधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। धोनी इस प्रारूप में कप्तान रहते अबतक 5010 रन बना चुके हैं। उनके बाद गौतम गंभीर (4242) ने सबके अधिकर रन बनाए हैं। तीसरे नंबर बेंगलुरु के कप्तान विराट कोहली हैं, जो अबतक 3591 रन बना चुके हैं।

मैच के दौरान कई दूसरे रिकॉर्ड भी बने। टी-20 इतिहास में ऐसा तीसरी बार हुआ जब किसी मैच के दौरान 33 छक्के लगे। सबसे अधिक छक्के (34) साल 2016 में सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट और ओटोगे के बीच खेले मैच के दौरान लगे थे। साल 2016 में ही कोल्ट सीसी और कोलंबो के बीच खेले मैच में भी 33 छक्के लगे थे। इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ जब छक्के और चौकों के अनुपात में बड़ा अंतर था। मसलन बुधवार के मैच में 33 छक्के लगे जबकि चौके की कुल संख्या 18 रही। इससे पहले चेन्नई और केकेआर के बीच खेले मैच में दोनों टीमों ने 31 छक्के लगाए जबकि चौकों की संख्या 20 रही। साल 2017 में दिल्ली और गुजरात के बीच खेले मैच मैं भी 31 छक्के लगे जबकि चौके 24 लगे।

 

Written by Deepak Chauhan

Deepak Chauhan is a journalist who expertise is writing digital News on Sports & Political , inspirational stories , having 5+ Year experience as a News Article writer,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

इस खिलाड़ी को बाहर कर सकती है मुंबई इंडियंस की टीम जानिए वजह…..

2019 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया का शेड्यूल, इन टीमों से होगी टक्कर