भारत की महिला स्क्वाश खिलाड़ी जोशना चिनप्पा ने एल गोना अंतरराष्ट्रीय स्क्वाश टूर्नामेंट में विश्व की पूर्व नंबर एक खिलाड़ी निकोल डेविड को 11-8, 11-8, 11-8 से हराया उनकी पहली जीत है।
विश्व में 14 वें नंबर की जोशना ने तीसरे सेट में 7-1 से बढ़त बना ली थी। पीएसए वल्र्ड टूर वेबसाइट के अनुसार जोशना ने इस जीत पर कहा, ‘‘मैं नहीं जानती कि मैंने यह जीत कैसे दर्ज की। मुझे पता था कि पहले दौर की कड़ी चुनौती के बाद प्री क्वार्टर फाइनल में मेरा सामना निकोल से हो सकता है। मैं सहज होकर खेलना चाहती थी और अपने खेल का पूरा आनंद उठाना चाहती थी।’’
जोशना ने शुरूआती दौर में मिस्र की वाइल्ड कार्ड से प्रवेश पाने वाली रोवान रेडा आर्बी को 8-11, 11-8, 14-12, 11-4 से पराजित किया। एक अन्य भारतीय दीपिका पल्लिकल कार्तिक पहले दौर में ही फ्रांस की कैमिली सेरेम से 10-12, 7-11, 12-14 से हार गयी।