आईपीएल मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बंगलोर के बीच खेले गए मुकाबले में जीत मुंबई इंडियंस की झोली में गई। लेकिन मैच के दौरान कुछ ऐसा हुआ जिससे कप्तान कोहली DRS के फैसले के बाद परेशान हो गए। कोहली इतने परेशान थे कि वो अंपायर से बहस करने लगे।
Out/Not Out? What happened there? https://t.co/v7j0Bpbkxh via @ipl
— Deepak Raj Verma (@iconicdeepak) April 18, 2018
दरअसल मुंबई इंडियंस की पारी के 19वें ओवर में स्कोर 200 के पार पहुंच गया था। इस ओवर की पहली गेंद वाइड हो गई। इसके बाद फेंकी गई गेंद पर पोलार्ड आउट हो गए। पोलार्ड के आउट होने के बाद क्रीज पर हार्दिक पांड्या आए। मगर इस गेंद पर हार्दिक पांड्या गच्चा खा गए और गेंद सीधे विकेटकीपर के हाथ में पहुंच गई। विकेटकीपर क्विंटन डी कॉक ने आउट की अपील की। फील्ड अंपायर ने पांड्या को आउट करार दे दिया। इसके बाद हार्दिक ने DRS लिया। DRS में अंपायर का फैसला पलट गया और पांड्या नॉटआउट करार दिया।
इससे कोहली बिल्कुल बिफर गए और अंपायर के पास पहुंच गया। रिव्यू में जब गेंद बल्ले के पास से निकल रही थी तो एक हल्का सा स्पाइक देखने को मिला, हार्दिक पंड्या को नॉट आउट दे दिया गया। इस फैसले के बाद विराट कोहली खासे परेशान दिखे। कोहली का गुस्सा साफ देखा जा सकता था। उन्हें लग रहा था कि पांड्या आउट थे। मगर फैसला इससे बिल्कुल उलट आया।