सचिन तेंदुलकर रविवार की रात आम लोगों के साथ गली में क्रिकेट खेलते नजर आए। क्रिकेट को अलविदा कह चुके मास्टर ब्लास्टर क्रिकेट भले ही छोड़ चुके हों, लेकिन इसे खेलने की उत्सुकता आज भी उनके अंदर पहले की तरह ही बरकरार है।सचिन तेंदुलकर रविवार की रात आम लोगों के साथ गली में क्रिकेट खेलते नजर आए। क्रिकेट को अलविदा कह चुके मास्टर ब्लास्टर क्रिकेट भले ही छोड़ चुके हों, लेकिन इसे खेलने की उत्सुकता आज भी उनके अंदर पहले की तरह ही बरकरार है। सचिन इस समय मुंबई इंडियंस टीम के मेंटर हैं और आईपीएल में युवा खिलीड़ियों को पर कड़ी मेहनत कर रहे हैं। वो युवाओं खिलाड़ियों को भारतीय क्रिकेट के भविष्य को देखते हुए तैयार कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर सचिन तेंदुलकर का एक वीडियो तेजी के साथ वायरल हो रहा है, इस वीडियो में सचिन कुछ बच्चों के साथ मुंबई की गलियों में क्रिकेट खेलते नजर आ रहे हैं। वर्ल्ड के लगभग सभी स्टेडियम में बल्लेबाजी कर चुके सचिन मुंबई मेट्रो की कंस्ट्रक्शन साइट के किनारे आम लड़कों के साथ बल्लेबाजी करते नजर आए। रविवार रात मुंबई के बांद्रा इलाके से सचिन कहीं जा रहे थे, तभी उनका ध्यान वहां क्रिकेट खेल रहे कुछ बच्चों की तरफ गया और वो खुद को रोक नहीं सकें।
Whenever you see an empty street in Mumbai immaterial who you are, a common man or @sachin_rt you cannot stop yourself from playing cricket. pic.twitter.com/S7Sahb6aPE
— Singh Varun (@singhvarun) April 16, 2018