आईपीएल में आज सोमवार को कोलकाता नाइटराइडर्स और दिल्ली डेयरडेविल्स के बीच मुकाबला होगा। यह रात 8:00 से खेला जाएगा। गौतम गंभीर अपनी कप्तानी में केकेआर को 2012 और 2014 में आईपीएल का चैम्पियन बना चुके हैं। इस बार वह दिल्ली डेयरडेविल्स के कप्तान हैं। आईपीएल में सात साल बाद वह आज केकेआर के खिलाफ खेलेंगे।
टीमें (संभावित):
कोलकाता नाइटराइडर्स : दिनेश कार्तिक (कप्तान/विकेटकीपर), आंद्रे रसेल, क्रिस लिन, रॉबिन उथप्पा, कुलदीप यादव, पीयूष चावला, नितीश राणा, कमलेश नागरकोटी, शिवम मावी, मिशेल जॉनसन, शुभमन गिल, विनय कुमार, रिंकू सिंह, कैमरून डेलपोर्ट, जेवन सीयरलेस, अपूर्व वानखेड़े, इशांक जग्गी, टॉम कुरेन।
दिल्ली डेयरडेविल्स: गौतम गंभीर (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर, ग्लेन मैक्सवेल, अमित मिश्रा, शहबाज नदीम, विजय शंकर, राहुल तेवतिया, मोहम्मद शमी, ट्रेंट बोल्ट, कोलिन मुनरो, क्रिस मौरिस, विजय शंकर, डेनियल क्रिस्टियन, जैसन राय, नमन ओझा, पृथ्वी शॉ, गुरकीरत सिंह मान, अवेश खान, अभिषेक शर्मा, जयंत यादव, हर्षल पटेल, मंजोत कालड़ा, संदीप लामीछाने, सायन घोष।