आईपाएल में आज रोहित शर्मा की टीम मुंबई को पहले दो मैचों में चेन्नई सुपर किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद से जबकि गौतम गंभीर की टीम दिल्ली को राजस्थान रायल्स और किंग्स इलेवन पंजाब से हार का सामना करना पड़ा है। ऐसे में दोनों ही टीमें अपनी पहली जीत की तलाश में हैं और आज इनमें से एक को जीत मिल जाएगी।
रोहित शर्मा का बल्ला अभी तक नहीं चला है। एविन लुइस, किरेन पोलार्ड और सूर्यकुमार यादव भी दोनों मुकाबले में असफल रहे हैं। दिल्ली का भी मुंबई जैसा ही हाल है। कप्तान गंभीर ने पहले मैच में जरूर अर्धशतक लगाया था, लेकिन अन्य बल्लेबाज नहीं चले हैं।
मुंबई : रोहित शर्मा (कप्तान), जसप्रीत बुमराह, हार्दिक पांड्या, किरेन पोलार्ड, मुस्तफिजुर रहमान, सूर्यकुमार यादव, क्रुणाल पांड्या, ईशान किशन, राहुल चाहर, एविन लुइस, सौरभ तिवारी, बेन कटिंग, प्रदीप सांगवान, ज्यां पॉल डुमिनी, तजिन्दर सिंह, शरद लुंबा, सिद्धेश लाड, आदित्य तारे, मयंक मरक डे, अकिला धनंजय, अंकुल रॉय, मोहसिन खान, एमडी निधीश, मिशेल मैक्लेगन।
दिल्ली : ऋषभ पंत (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर, ग्लेन मैक्सवेल, अमित मिश्रा, शहबाज नदीम, विजय शंकर, राहुल तेवतिया, मोहम्मद शमी, गौतम गंभीर (कप्तान), ट्रेंट बोल्ट, कोलिन मुनरो, क्रिस मौरिस, विजय शंकर, डेनियल क्रिस्टियन, जैसन राय, नमन ओझा, पृथ्वी शाह, गुरकीरत सिंह मान, अवेश खान, अभिषेक शर्मा, जयंत यादव, हर्षल पटेल, मंजोत कालड़ा, संदीप लामीछाने, सायन घोष, लियाम प्लेंकट।