in

IPL 2018: जानिए रोहित शर्मा ने टीम को मिली हार का क्या कारण बताया……

 रोहित शर्मा की टीम मुंबई इंडियंस अपने दोनों मैच हारकर मुश्किल में फंसी नजर आ रही है। मुंबई इंडियंस को टूर्नामेंट में अब तक चेन्‍नई सुपरकिंग्‍स और सनराइजर्स के खिलाफ मैचों में हार का सामना करना पड़ा है रोहित शर्मा ने कल के मैच में मिली हार के लिए टीम के बल्लेबाजों को दोषी ठहराया है।

मुंबई इंडियंस को लगातार दूसरी बार इस तरह की हार को पचाना मुश्किल है।  रोहित शर्मा का कहना है कि.हमारे बल्लेबाजों को अच्छा प्रदर्शन करना चाहिए था।” उन्‍होंने कहा, “गेंदबाजों ने अपनी ओर से हरसंभव प्रयास किया।  हमारे पास अच्छी टीम है। हम आखिर तक लड़े लेकिन हारना कोई सुखद अहसास नहीं है।”

 मुंबई इंडियंस की टीम सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ थोड़ी चतुराई से खेल कर बड़ा स्कोर बना सकती थी लेकिन अंतिम ओवरों में फैसला लेने में हुई त्रुटियां टीम के लिए भारी पड़ी और आखिरी गेंद पर वह मैच गंवा बैठे।

Written by Deepak Chauhan

Deepak Chauhan is a journalist who expertise is writing digital News on Sports & Political , inspirational stories , having 5+ Year experience as a News Article writer,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

वीडियो : चेन्नई सुपर किंग्स के शेफ बने डु प्लेसिस….

IPL 2018: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और किंग्स इलेवन पंजाब के बीच खेला जा रहा है आईपीएल 11 का मुकाबला..